Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत, धूप निकलने से मिलेगी राहत

Meerut Weather इनदिनों कोहरे की मार झेल रहे वेस्‍ट यूपी को अभी राहत की उम्‍मीद नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार को भी सुबह घने कोहरे से ही सामना हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और आसपास अभी बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 07:46 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: कोहरे के साथ सुबह की शुरुआत, धूप निकलने से मिलेगी राहत
मेरठ और आसपास के जिलों में कोहरे का कहर बरकरार है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों में अभी कोहरे का प्रकोप अभी बना रहेगा। सुबह और शाम पारे में गिरावट का दौर भी जारी है। सुबह घने कोहरे के कारण यातायात पर प्रभाव पड़ा। हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। शुक्रवार को न्‍यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि सेवा के बुलेटिन के अनुसार अभी बारिश की संभावना नहीं है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।

loksabha election banner

दोपहर बाद सूरज के दर्शन

मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड रही। बुधवार देर रात से गुरुवार को कोहरे के साथ दिन निकला। दोपहर के बाद ही कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए। कोहरे और बादलों के बीच हल्की धूप निकली। दोपहर बाद सूरज को बादलों ने अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण गुरुवार दोपहर तक सड़क पर विजिबलिटी काफी कम होने के कारण वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार से एक डिग्री और कम हो गया।

न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया।

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। जनवरी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को बुधवार की अपेक्षा एक डिग्री तापमान और कम हो गया। दोपहर 12 बजे तक कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का स्नान करना भी मुश्किलों भरा रहा। कड़ाके की ठंड ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य जिलों को चपेट में ले लिया है।  भारतीय कृषि अनुसंधान प्रणाली संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 और अधिकतम तापमान 15 से 27 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। साथ ही कोहरा भी बने रहने की आशंका है। उधर, शीतलहर को देखते हुए मौसम विभाग ने मेरठ समेत सूबे के सात शहरों में अलर्ट जारी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.