Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: सुबह और शाम की ठंड ने पकड़ा जोर, दिन में अभी गर्मी का अहसास

मेरठ और आसपास के जिलों को गुलाबी ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया है। इन क्षेत्रों में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम को इनदिनों अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:37 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:37 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: सुबह और शाम की ठंड ने पकड़ा जोर, दिन में अभी गर्मी का अहसास
मेरठ में गुरुवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों को गुलाबी ठंड ने अपनी आगोश में ले लिया है। इन क्षेत्रों में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। सुबह और शाम को इनदिनों अच्‍छी ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मेरठ में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा और यह 31.7 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रहा यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान 30 से कम और न्यूनतम तापमान 14 से नीचे जा सकता है।

loksabha election banner

कोहरा भी पड़ना शुरू 

दिन के तापमान में कमी के साथ ही सुबह और शाम को अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है। नवंबर के पहले हफ्ते से अच्‍छी ठंड पड़ने के संकेत हैं। कुछ स्‍थानों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया। मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडक के साथ हुई। दशहरे के बाद से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में परिवर्तन नजर आया था। रात का तापमान तो कम था ही अब दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में गिरावट दौर जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 14 डिग्री तक जा सकता है। सोमवार की सुबह आसमान पर हल्‍के बादल भी छाए नजर आए।

धूप के कारण गर्मी का अहसास

अब इनदिनों सुबह और शाम की ठंड बढ़ती नजर आ रही है। अभी दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस जरूर हो रही है लेकिन शाम होते ठंडक हो रही है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा जा रहा है। अक्‍टूबर का महीना हालांकि अब खत्‍म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्‍थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व पूरे हफ्ते सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

हो चुकी है कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में बीते दिनों से हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.