Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ, दिन की में रहेगी गर्मी

मेरठ के मौसम में बदलाव आ चुका है। सुबह और शाम अब ठंडक है। लेकिन दिन में साफ आसमान में सूरज की दस्‍तक से गर्मी हो रही है। मेरठ और आसपास के कुछ स्‍थानों पर कोहरे भी दिखाई देने लगा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:01 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ, दिन की में रहेगी गर्मी
मेरठ में शुक्रवार की तरह शनिवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडक के साथ हुई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों में अब मौसम में परिवर्तन आ चुका है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडक के साथ ही हुई। आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी। सुबह और शाम को ठंडक महसूस की जा रही है। बुधवार और गुरुवार के बाद शुक्रवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अक्‍टूबर का महीना हालांकि अब खत्‍म होने को है लेकिन अभी दिन का मौसम गर्म ही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ स्‍थानों पर अब कोहरा भी नजर आ रहा है। इसके पूर्व मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई। दिन में सूरज की तेज तपिश के चलते मौसम गर्म रहेगा। आसमान साफ नजर आ रहा है। शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके पूर्व शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍की ठंड के साथ हुई थी। अब सिर्फ दिन का मौसम गर्म रह गया है। सुबह और शाम पड़ रही हल्‍की ठंड ने मौसम में बदलाव का अहसास कराया है। आसमान साफ रहने के कारण दिन में अच्‍छी धूप निकलने की संभावना है।

loksabha election banner

हो चुकी है कोहरे की दस्‍तक

मेरठ में बीते दिनों से हल्‍के कोहरे ने भी दस्‍तक दे दी है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अच्‍छी ठंड पड़ने के आसार हैं। शुक्रवार को भी सुबह ही शुरुआत हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। गुरुवार को भी कमोवेश यही हाल था। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र से देश में व्यापक स्तर पर मौसम में बदलाव हो रहा है। मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम पर भी इसका प्रभाव नजर आया। मंगलवार को भी आसमान पर बादल छाए नजर आए थे। हवाओं की दिशा में परिवर्तन हुआ था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे दिन के तापमान में कमी आएगी और प्रदूषण के स्तर में पहले बढ़ोत्तरी और फिर सुधार होगा। सुबह की शुरुआत अभी हल्‍की ठंडी हवाओं के साथ हो रही है।

गुलाबी मौसम का अहसास

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के कम दबाव के क्षेत्र का प्रभाव मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा लेकिन पश्चिम उत्तर प्रदेश में इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम दर्ज किए जाने संभावना है। दिन में गुलाबी मौसम का अहसास होगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.