Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: ठंडी हवाओं से ठिठुरन का अहसास, तापमान में होगी और गिरावट

Meerut Weather पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वातावरण में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान अपेक्षाकृत अधिक होने के बावजूद भी ठंड का एहसास हो रहा है। इसका पूरा असर मेरठ में भी होगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:01 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: ठंडी हवाओं से ठिठुरन का अहसास, तापमान में होगी और गिरावट
Meerut Weather मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में रविवार की सुबह से ही जबरदस्‍त ठंड महसूस की गई।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast शनिवार की तरह ही रविवार को भी सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। इनदिनों में लगातार तापमान में कमी आ रही है। कहीं कोहरे तो कुछ स्‍थानों पर स्‍माग भी दिख रहा है। रात में तापमान में अब और गिरावट हो रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मानसून सीजन के बाद पश्चिम विक्षोभ के चलते बीते रविवार को बारिश हुई थी। शनिवार को भी सुबह के समय ठंडी हवाओं ने वातावरण में कंपकपी घोल दी थी, छठ पूजा के दौरान उगते हुए सूर्य को जल देने के लिए पानी में खड़ी हुई महिलाएं ठिठुरते नजर आई थी।

loksabha election banner

बर्फीली हवा के आगे पिघली धूप

कोरोना काल में सबसे ठंडा दिन शनिवार को रहा। सुबह 11.30 से चार बजे तक धूप के बावजूद तापमान 24 डिग्री के पार नहीं जा सका। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके पहले इतना कम अधिकतम तापमान छह मार्च को 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। पर्वतीय इलाकों से आ रही हवा ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड का प्रकोप रविवार को भी बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

पर्वतीय भागों में हिमपात और बारिश

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पहुंच गया। मेरठ में 10.6 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर सहित पर्वतीय भागों में हिमपात और बारिश हुई है। अब विक्षोभ गुजर चुका है। इससे हवा का प्रवाह उत्तर पर्वतीय इलाकों से मैदानी क्षेत्रों की ओर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से हवा चलनी आरंभ हो गई थी। तड़के हवा के तेवरों से पूरा शहर ठंड की चपेट में आ गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा रह-रह कर चलती रही। दिन में धूप निकली लेकिन ठंड बरकरार रही। शाम होते ही फिर से ठंड का सितम आरंभ हो गया। बाजारों में लोग गर्म कपड़ों से लैस मौसम के बदलाव का आनंद लेते दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.