Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: शीत लहर और कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, पारा गिरने की आशंका

Meerut Weather मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी कोहरे का प्रकोप अभी बना रहेगा। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। रविवार को न्‍यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। बारिश के भी आसार बन रहे हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 09:45 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: शीत लहर और कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, पारा गिरने की आशंका
मेरठ में दिन में हल्‍की धूप निकलने से कुछ राहत मिल सकती है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ में आज रविवार को भी मौसम बारिश का ही बना रहेगा और दिन में बारिश होने के आसार हैं। सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ ही हुई। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी कोहरे का प्रकोप अभी बना रहेगा। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। रविवार को न्‍यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में धूप भी निकलने के आसार हैं। इनदिनों तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को मौसम साफ बना रहेगा।

loksabha election banner

12 से गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव आ रहा है। शनिवार को कई दिन बाद सूर्य देवता सुबह से शाम तक नजर आए। धूप खिलने से लोगों ने राहत का अहसास किया। तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में 5.1 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह 7.30 से शनिवार को सुबह 7.30 बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कृषि प्रणाली संस्थान के नोडल अधिकारी डा. एम शमीम ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यह पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.