Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: बादलों में छिपा सूरज, पारा गिरा, सर्द हवाओं ने कराया ठंड का अहसास

Meerut Weather पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का पूरा असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन निकलते निकलते आसपास पर बादल छा गए। सूरज बादलों की ओट में था। अच्‍छी ठंड का अहसास हुआ। पूरेे दिन ठंड का ही जोर रहेगा।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 06:14 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 10:02 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: बादलों में छिपा सूरज, पारा गिरा, सर्द हवाओं ने कराया ठंड का अहसास
Meerut Weather मेरठ और आसपास के जिलों में ठंडी हवाओं का जोर है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast बुधवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। दिन निकलते निकलते आसपास पर बादल छा गए। सूरज बादलों की ओट में था। अच्‍छी ठंड का अहसास हुआ। दिन में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन धूप के निकलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का पूरा असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के चलते इनदिनों पारा भी गिर रहा है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में कहीं कोहरे तो कुछ स्‍थानों पर स्‍माग भी दिख रहा है। रात में तापमान में अब और गिरावट हो रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन हो रहा है।

loksabha election banner

दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी

ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार की रात न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया था, यह अब तक न्यूनतम है। एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को दिन में ठंड हवाओं पर ब्रेक लग गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। सोमवार को दिन में चटक धूप निकली। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 26 नवंबर से तापमान में फिर से गिरावट होगी।

बर्फीली हवा के आगे पिघली धूप

कोरोना काल में सबसे ठंडा दिन शनिवार को रहा। सुबह 11.30 से चार बजे तक धूप के बावजूद तापमान 24 डिग्री के पार नहीं जा सका। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। इसके पहले इतना कम अधिकतम तापमान छह मार्च को 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था। पर्वतीय इलाकों से आ रही हवा ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ठंड का प्रकोप रविवार को भी बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।

पर्वतीय भागों में हिमपात और बारिश

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पहुंच गया। मेरठ में 10.6 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू कश्मीर सहित पर्वतीय भागों में हिमपात और बारिश हुई है। अब विक्षोभ गुजर चुका है। इससे हवा का प्रवाह उत्तर पर्वतीय इलाकों से मैदानी क्षेत्रों की ओर शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से हवा चलनी आरंभ हो गई थी। तड़के हवा के तेवरों से पूरा शहर ठंड की चपेट में आ गया। 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा रह-रह कर चलती रही। दिन में धूप निकली लेकिन ठंड बरकरार रही। शाम होते ही फिर से ठंड का सितम आरंभ हो गया। बाजारों में लोग गर्म कपड़ों से लैस मौसम के बदलाव का आनंद लेते दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.