Meerut Weather: मेरठ में अलर्ट, दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश, पड़ सकते हैं ओले, हवाओं की गति भी रहेगी तेज
Meerut Weather मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा तेज हंवाओं भी चलेगी। जिससे मौसम में भारी गिरावट आ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन में भारी वर्षा होने के आसार हैं।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather: सुबह की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा तेज हंवाओं भी चलेगी। जिससे मौसम में भारी गिरावट आ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो दिन में भारी वर्षा होने के आसार हैं। इस बीच मे तापमान में मामूली गिरावट होगी। साथ ही कहीं-कहीं धूप भी खिली रह सकती है। साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं।
मेरठ और आसपास के जिलों में वर्षा होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बागपत में सुबह से ही घटाएं छाई रही। बाद में बूंदाबादी हुई। इसके अलाव सहारनपुर, मुजफ्फरनगगर, बिजनौर और शामली में भी ठंडी हवाएं चली और आसमान में बादल छाए रहे। जिस कारण से बारिश के आसार बनते रहे। मेरठ में रात में 11.2 डिग्री तापमान रहा। लेकिन तड़के सुबह आसमान में बादल आने से हल्की बूंदाबादी हुई। बृहस्पतिवार को पांच मीमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है। जबकि हवाओं की गति अधिक्तम 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होने की उम्मीद है।
बारिश होने से रात में बढ़ेगी ठंड
सुबह में हुई बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है। रात में जहां तापमान 10 डिग्री से उपर मापा गया था। वहीं अब दिन में तापमान 10 के नीचे गिर गया है। घटाओं के छाने से रात में बारिश होने के भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। सुबह के बारिश होने और दिन में तेज हवाओं के चलने से रात में पारा पांच डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट किया है।
किसी फसल को लाभ तो किसी को नुकसान
बारिश होने से गेंहू, सरसों व मक्के की फसल को लाभ मिल सकता है। लेकिन अधिक वर्षा होने पर सरसों जैसी नाजुक फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। वहीं सब्जी के फसल को अधिक बारिश होने से हानि होगी।