Move to Jagran APP

क्रिकेटर सुरेश रैना के ट्वीट पर 20 मिनट में मेरठ पुलिस ने पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर, मौसी की खातिर की थी अपील

क्रिकेटर सुरेश रैना के एक ट्वीट कर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद मांगी थी जिस पर मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने सुरेश रैना की मौसी को घर पर ही दो ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए हैं। इसके बाद महिला का घर पर उपचार आगे बढ़ गया।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 06 May 2021 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 07:46 AM (IST)
क्रिकेटर सुरेश रैना के ट्वीट पर 20 मिनट में मेरठ पुलिस ने पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर, मौसी की खातिर की थी अपील
क्रिकेटर सुरेश रैना के ट्वीट पर मेरठ पुलिस ने उनकी मौसी के घर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया है।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची है। लोगों को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस को भी लोगों की मदद में लगाया हुआ है। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस की ऐसी ही मदद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना की मौसी को गुरुवार को ऑक्सीजन मिल सका। सुरेश रैना के ट्वीट करने के 20 मिनट के अंदर ही पुलिस ने उनकी मौसी को ऑक्सीजन के दो सिलेंडर उपलब्ध करा दिए।

loksabha election banner

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्वीट कर मेरठ में रह रहीं अपनी मौसी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद मांगी थी, जिस पर मेरठ के एसएसपी अजय साहनी ने सुरेश रैना की मौसी को घर पर ही दो ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराए हैं। सुरेश रैना की मौसी कृष्णा देवी पत्नी भोपाल सिंह दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सुशांत सिटी कालोनी में डी-160 में रहती हैं। गुरुवार को अचानक ही कृष्णा देवी की तबीयत बिगड़ गई।

कृष्णा देवी के बेटे विवेक ने सुरेश नैना से संपर्क किया। इस पर सुरेश रैना ने ट्वीट कर कृष्णा देवी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मदद मांगी। ट्वीट की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय साहनी ने उनके घर रखा एक सिलेंडर रिफिल कराया, जबकि दूसरा एक अन्य सिलेंडर भी मुहैया करा दिया।

कृष्णा देवी के बेटे विवेक का कहना है कि ट्वीट के बाद समय पर ही मदद मिलने से कृष्णा देवी का घर पर ही उपचार शुरू करा दिया गया। उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि सिपाही के पास रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर कृष्णा देवी को मुहैया करा दिया गया। उनके घर में रखे खाली सिलेंडर को रिफिल करा दिया गया ताकि महिला की जान बच सके।

बता दें कि क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने ट्वीट में बताया था कि पीड़िता उनकी 65 वर्षीय आंटी का ऑक्सीजन लेवल बिना सपोर्ट 70 जबकि सपोर्ट के साथ 91 है। उन्हें तत्काल ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है। बाद में उन्होंने मदद मिलने की सूचना भी अपडेट कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.