Move to Jagran APP

मेरठ : उफ! कहीं बीमारी ही न फैला दे मार्शल पिच पर डंप हजारों टन कचरे की दुर्गंध, इंटरनेट मीडिया पर विरोध शुरू

मेरठ की मार्शल पिच पर डंप हजारों टन कचरे से भीषण दुर्गंध उठ रही है। मोहल्लों में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर डंप कचरे की फोटो वायरल कर जहां निगम की अव्यवस्थाओं की पोल खोली है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 16 Jul 2021 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Jul 2021 07:00 AM (IST)
मेरठ : उफ! कहीं बीमारी ही न फैला दे मार्शल पिच पर डंप हजारों टन कचरे की दुर्गंध, इंटरनेट मीडिया पर विरोध शुरू
मेरठ में कंकड़खेड़ा क्षेत्र में कचरे की दुर्गंध से परेशान लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर भी कसा तंज।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में आफत की बारिश के बाद मार्शल पिच पर डंप हजारों टन कचरे से भीषण दुर्गंध उठ रही है। आसपास के मोहल्लों में लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। परेशान लोगों ने गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर डंप कचरे की फोटो वायरल कर जहां नगर निगम की अव्यवस्थाओं की पोल खोली है। वहीं जनप्रतिनिधियों पर भी तंज कसा है।

loksabha election banner

कंकरखेड़ा निवासी कुलदीप सिंघल ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल करने के साथ तंज कसते हुए लिखा है कि किसी नेता को कंकरखेड़ा मेरठ में ले आओ फीता कटवाना है, मार्शल पिच पर फ्रेश आक्सीजन व फ्रेश खुशबू का वेयर हाउस खुल गया है। कचरे की फोटो देखकर लोग नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

कुलदीप सिंघल से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मार्शल पिच पर नगर निगम पूरे कंकरखेड़ा का कूड़ा एकत्र कर रहा है। वह भी खुले स्थान पर। हजारों टन कचरा डंप है। जबकि मार्शल पिच के आसपास रामनगर, मंगलपुरी, शिवलोकपुरी, सुंदरनगर और फ्रेंड्स कालोनी आदि मोहल्ले हैं। वहीं, मार्शल पिच पर बारिश का पानी भी जमा है। कचरे की सड़ांध से उठ रही दुर्गंध हवा के साथ लोगों के घरों तक पहुंच रही है। अगर यह कूड़ा आबादी के बीच से हटाया नहीं गया तो बरसात में संक्रामक रोग फैलेंगे। यह भी बताया कि कई बार पहले भी नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।

इनका कहना है

मार्शल पिच के पास कूड़ा लंबे समय से डाला जा रहा है। यहां पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। बारिश से कचरे में सड़ांध पैदा हो गई है। यह शिकायत आयी है। नगर आयुक्त से समस्या के निदान के लिए चर्चा करेंगे। मार्शल पिच के आसपास घनी आबादी है। इसलिए कहीं और जगह ङ्क्षचहित करके कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाया जाना उचित होगा।

- डा. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.