Move to Jagran APP

शहर में महज एक घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, कई इलाको में भीषण जलभराव Meerut News

रविवार को एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के दावों की कलई खोल दी। शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। नाली नाले और सड़कें एक पट हो गए।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 07 Jun 2020 01:54 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 01:54 PM (IST)
शहर में महज एक घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, कई इलाको में भीषण जलभराव Meerut News
शहर में महज एक घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, कई इलाको में भीषण जलभराव Meerut News

मेरठ, जेएनएन। एक घंटे की बारिश ने रविवार को नगर निगम के दावों की कलई खोल दी। शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया। नाली, नाले और सड़कें एक पट हो गए। नालों से निकली सिल्ट बहकर सड़क पर फैल गई। लक्ष्मी नगर, हनुमानपुरी, देवपुरी, में लोगो के घरों में पानी घुसने की स्थिति बन गई।

loksabha election banner

बारिश रविवार सुबह 10.30 बजे शुरू हुई। लगभग एक घण्टे हुई बारिश ने भीषण जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। दिल्ली रोड नाला की जलिनिकासी बाधित होने से रामलीला ग्राउंड से लेकर दिल्ली चुंगी तक रोड जलमग्न हो गई। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर, शिव शक्तिनगर, लक्ष्मणपुरी, रेलवे रोड, जैन नगर रोड, बागपत रोड केएमसी हॉस्पिटल के सामने, शेखपुरा, पुष्प विहार, माधवपुरम में नालियां चोक होने से गलियों व बाहर सड़क तक गंदे पानी का जलभराव हो गया।

लिसाड़ी गेट की सड़क जलमग्न हो गई। सरस्वती लोक विहार से नूर नगर रोड जलमग्न हो गई। लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा। श्यामनगर, अहमदनगर, किदवई नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जयभीम नगर में भी जलभराव हो गया। कंकरखेड़ा क्षेत्र में रुड़की रोड पर बारिश का पानी भर गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.