Move to Jagran APP

मेरठ : नगर निगम का उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

नगर निगम मेरठ के रिक्त वार्ड 59 तथा फलावदा नगर पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या दो का उपचुनाव आज मंगलवार को होगा। मतदान के लिए सोमवार को दोनों स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जो कि शाम तक बूथों पर पहुंच भी गई।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 10:00 PM (IST)
मेरठ : नगर निगम का उपचुनाव आज, बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां
आज दो स्‍थानों पर निगम के उपचुनाव होने हैं।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ नगर निगम के रिक्त वार्ड 59 तथा फलावदा नगर पंचायत के रिक्त वार्ड संख्या दो का उपचुनाव आज मंगलवार को होगा। मतदान के लिए सोमवार को दोनों स्थानों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जो कि शाम तक बूथों पर पहुंच भी गई। नगर निगम के वार्ड 59 के उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें भाजपा, कांग्रेस तथा एक प्रत्याशी निर्दलीय है। मतदान पांच मतदान केंद्रों में दस बूथों पर सुबह सात से शाम 6 बजे तक होगा। इसी प्रकार फलावदा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 के उपचुनाव के लिए दो बूथों में मतदान होगा। दोनों स्थानों के लिए सोमवार को उप संचालक चकबंदी के न्यायालय से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जो कि शाम तक बूथों पर पहुंच भी गईं।

loksabha election banner

यहां होगा नगर निगम का मतदान

1. रामसहाय इंटर कालेज (तीन बूथ)

2. रोहित बाल विहार जूनियर हाईस्कूल (दो बूथ)

3. पावर कारपोरेशन कार्यालय पंचशील कालोनी (एक बूथ)

4. हैप्पी वैली स्कूल फूलबाग कालोनी (दो बूथ)

5. प्लोरा डेल्स स्कूल चित्रकूट मुरारीपुरम (दो बूथ) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.