शर्मनाक: तीन बच्चों का बाप दिव्यांग किशोरी से करता था हैवानियत, प्रेग्नेंट होने पर हुई खबर
खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है तीन बच्चों का पिता पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ साथ दुष्कर्म कर रहा था। तीन माह की गर्भवती होने पर किशोरी के माता-पिता को घटना का पता चला।
संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है तीन बच्चों का पिता पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ साथ दुष्कर्म कर रहा था। तीन माह की गर्भवती होने पर किशोरी के माता-पिता को घटना का पता चला। किशोरी एक आंख से दिव्यांग भी है। पिता ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस को दिए बयान में युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। घटना का पता शनिवार शाम को चला जब किशोरी की तबीयत खराब हुई। माता पिता के पूछने पर किशोरी ने बताया कि पड़ोसी दीपक सात माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अकेला पाते ही घर में आरोपित पहुंच जाता था। और किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था।
स्वजन का आरोप है कि आरोपित ने किशोरी को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती है। गर्भवती होने के बाद ही घटना का पता चला है। पुलिस ने आरोपित दीपक को हिरासत में ले लिया है, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के बल पर करता था हैवानियत
आरोपित जब भी दिव्यांग को अकेला पाता तमंचा लेकर पहुंच जाता था और उससे दुष्कर्म करता था। इस बात की भनक आसपास के लोगों को भी नहीं थी। पीड़िता आरोपित के धमकी और डर के कारण किसी से कुछ कह भी नहीं पा रही थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।