Move to Jagran APP

मेरठ : दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही देवरानी पर जेठानी ने फेंका गर्म दूध, जख्‍मी

मेरठ में दिव्यांशी दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही है। आगामी 22 तारीख को उसका फिजिकल है। शनिवार को वह रसोई में दूध गर्म कर रही थी। उसकी जेठानी पहुंच गई और दोनों में कहासुनी हो गई। जेठानी गैस पर गर्म हो रहा दूध उस पर फेंक दिया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 11:50 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 11:50 PM (IST)
मेरठ : दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही देवरानी पर जेठानी ने फेंका गर्म दूध, जख्‍मी
मेरठ में दोनों पक्षों के लोगों की थाने में भी हुई खूब नोकझोंक।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में रसोई में दूध गर्म कर रही देवरानी का जेठानी से विवाद हो गया। आरोप है कि जेठानी ने उस पर गर्म दूध फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। शोर सुनकर अन्य स्वजन भी पहुंच गए और देवरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, थाने पहुंचे दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई।

loksabha election banner

नौचंदी थाना क्षेत्र के कुंज विहार में जेठानी ललिता और देवरानी दिव्यांशी साथ रहती हैं। दिव्यांशी दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रही है। आगामी 22 तारीख को उसका फिजिकल है। शनिवार को वह रसोई में दूध गर्म कर रही थी। तभी उसकी जेठानी पहुंच गई और दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जेठानी गैस पर गर्म हो रहा दूध उस पर फेंक दिया, जिसके चलते वह झुलस गई। शोर सुनकर अन्य स्वजन पहुंचे और तुरंत ही उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया, जहां उनमें विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि देवरानी-जेठानी की एक ही रसोई है। दोनों का काम करने का समय निर्धारित है। शनिवार को विवाद हो गया था। जेठानी दूध हटा रही थी, जिसे देवरानी ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान दूध दोनों पर ही गिर गया था। वहीं, शाम को दोनों पक्ष फिर थाने पहुंच गए थे, जिनमें समझौते का प्रयास चल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.