Move to Jagran APP

मेरठ : जेठ ने किया दुष्कर्म और पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की

Molestation In Meerut मेरठ में महिला ने ससुराल वालों पर दहेज कम लाने पर मारपीट का आरोप लगाया है और जेठ पर भी दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 04:00 PM (IST)
मेरठ : जेठ ने किया दुष्कर्म और पति ने घर से निकाला, पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
मेरठ में एक महिला ने जेठ पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Molestation In Meerut मेरठ के लिसाडी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति की गैर मौजूदगी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है।

loksabha election banner

यह है मामला

लिसाडी गेट क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी एक साल पूर्व न्‍यू इस्लामनगर निवासी शादाब के साथ हुई थी। शादी के आठ महीने बाद ससुराल गई। ससुराल वालों ने दान दहेज देकर भेज दिया था। कम दहेज लाना का ताना देकर ससुराल वाले मारपीट करने लगे महिला का आरोप है कि पति कार व पांच लाख की मांग करने लगा। मांग पूरी नही होने पर मारपीट की जाती। एक दिन उसका जेठ आदिल रात करीब 12 बजे शराब के नशे में धुत होकर उसके कमरे में घुस आया और उसका मुंह दबाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसकी शिकायत ससुराल वालो से की तो उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है।

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

मेरठ : शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पहले तो उससे दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद जब उसने विरोध किया तो पिटाई कर चुप रहने के लिए कहा। आरोप है कि अब उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखे हुए है। दो दिन पहले उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।

बेटी पर भी बुरी नजर

घर में ही लिफाफे बनाकर बेटी और बेटे का पालन पोषण कर रही है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने शादी करने का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। उसके साथ ही घर में रहने लगा। आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसने विरोध किया तो पिटाई की। आरोप है कि उसकी 15 साल की बेटी पर बुरी नजर रखे हुए है। दो दिन पहले वह घर में अकेली थी, तो उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर धमकी देने लगा। जब वह घर पहुंची तो बेटी ने जानकारी दी। इसकी शिकायत थाने में की तो सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ रूपाली राय ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.