Move to Jagran APP

गिनीज बुक में दर्ज हुआ हस्तिनापुर का पौधारोपण, इतनी प्रजातियों के रोपे गए पौधे

गिनीज बुक में दर्ज हुआ हस्तिनापुर का पौधारोपण सूबे में मंगलवार को आठ जनपदों में एक साथ 240 प्रजातियों के पौधे रोपे गए थे। यह गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 01:19 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 01:19 AM (IST)
गिनीज बुक में दर्ज हुआ हस्तिनापुर का पौधारोपण, इतनी प्रजातियों के रोपे गए पौधे
गिनीज बुक में दर्ज हुआ हस्तिनापुर का पौधारोपण, इतनी प्रजातियों के रोपे गए पौधे

मेरठ, जेएनएन। सूबे में मंगलवार को आठ जनपदों में एक साथ 240 प्रजातियों के पौधे रोपे गए थे। यह गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया। मेरठ जनपद में हस्तिनापुर में 55 मिनट में 30 प्रजातियों के 360 पौधे रोपे गए। गुरुवार को गिनीज बुक ने प्रमाण-पत्र जारी किया।

loksabha election banner

राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र की भूमि पर वन विभाग ने 28 जुलाई को पौधारोपण किया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना था। पौधारोपण के काम को 15 टीम के 30 सदस्यों ने अंजाम दिया। मुख्य वन संरक्षक एनके जानू व डीएफओ अदिति शर्मा ने अभियान का निर्देशन किया। विश्व रिकार्ड बनने से वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हर्ष की लहर है।

डीएफओ ने डीएम अनिल ढींगरा समेत अन्य आला अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में यह सुखद अभियान रहा। डीएम ने 50 लोगों को एक ही स्थान पर एकत्र होने की अनुमति दी। स्वास्थ्य सेवा भी मुहैया कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.