Move to Jagran APP

मेरठ : शीतलहर के चलते सरसों की फसल की निरंतर निगरानी करें किसान

मेरठ में कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम की कृषि मौसम सलाहकार समिति के नोडल अधिकारी डा. एम शमीम ने बताया कि किसानों को सरसों के पौधों में चेंपा कीट निरंतर निगरानी करनी चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में प्रभावित भाग को काट कर नष्ट कर देना चाहिए।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:44 AM (IST)
मेरठ : शीतलहर के चलते सरसों की फसल की निरंतर निगरानी करें किसान
खराब मौसम के चलते किसानों को सरसों की फसल की निगरानी करनी चाहिए।

मेरठ, जेएनएन। आने वाले पांच छह दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के आसार नहीं हैं। जबकि बीते सप्ताह मेरठ में 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। कृषि प्रणाली संस्थान मोदीपुरम की कृषि मौसम सलाहकार समिति के नोडल अधिकारी डा. एम शमीम ने बताया कि किसानों को सरसों के पौधों में चेंपा कीट निरंतर निगरानी करनी चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में प्रभावित भाग को काट कर नष्ट कर देना चाहिए।

loksabha election banner

डा. शमीम ने बताया कि 10 और 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री से अधिक रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। 12 को अधिकतम तापमान तो 21 से अधिक लेकिन न्यूनतम तापमान छह डिग्री या उससे कम रहेगा। 14 डिग्री को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी आने की संभावना है।

10 से 14 जनवरी तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम रहने से दिन और रात में ठंड का असर रहेगा। हालांकि धूप निकलने से राहत रहेगी। मौसम विभाग ने आगमी दिनों में कोहरे की आशंका जतायी है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के डा. आरएस सेंगर ने बताया कि फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। खेतों की सिंचाई करके, पौधों को ढककर, खेतों के पास धुआं कर, खेत के चारो ओर मेड़ पर पेड़ों की झाड़ियां की बाड़ लगा दी जाती है। जिससे शीतलहर से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.