Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में कोरोना के आज 67 नए मामले के साथ एक की मौत, सहारनपुर में 103 पॉजिटिव
मेरठ के सीएमओ ने बताया कि 3463 मरीजों की जांच की गई। इसमें से कैदी मजदूर दुकानदार व कारोबारी पाए गए। वहीं गंगा नगर निवासी 77 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई।
मेरठ, जेएनएन। जिले में कोरोना का आतंक जारी है। आज कोरोना के 67 नए मामले सामने आने के साथ ही एक की मौत हो गई। मेरठ में अब कुल मौतों की संख्या 112 हो गई है। जबकि 67 नए मामले आने से यहां की स्थिति और बिगड़ गई और कुल संक्रमित 3206 हो गई है। राहत यह रही कि आज 37 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इससे अब 576 एक्टिव केस बच गई है।
मेरठ के सीएमओ ने बताया कि 3463 मरीजों की जांच की गई। इसमें से कैदी, मजदूर, दुकानदार व कारोबारी पाए गए। वहीं गंगा नगर निवासी 77 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि इन सभी को भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। साथ ही इनके संबंधियों को क्वारंटाइन करा दिया गया है।
सहारनपुर में 103 नए मामले
कोरोना से आज तीन की मौत हो गई जबकि 335 पॉजिटिव मिले। बिजनौर में भी कोरोना से एक मौत हो गई। यहां कुल मौतों की संख्या 18 हो गई। 48 नए पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 1315 हो गई। शामली में कोरोना ने एक की जान ले ली। यहां कुल मौतों की संख्या 15 हो गई है। 23 पॉजिटिव मिलने से कुल 748 संक्रमित हो गए। सहारनपुर में 103 पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 2611 पहुंच गई।
मुजफ्फरनगर में 56 नए मामले आने से कुल संख्या 1507 हो गई। बुलंदशहर में 31 पॉजिटिव मिलने से कुल संख्या 1966 हो गई। बागपत में सात नए मामले मिलने से कुल संख्या 812 हो गई।