Meerut Coronavirus News Update: मेरठ में कोरोना के आज 111 मामले, बुलंदशहर में महिला ने गंवाई जान, सहारनपुर में 157 पॉजिटिव
Meerut coronavirus News Update मेरठ में कोरोना के आज 111 नए मामले आए तो वहीं 74 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही बुलंदशहर में एक महिला की जान चली गई।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना के अब सौ से अधिक मामले रोज आ रहे हैं। मेरठ में आज 111 नए मामले आने से स्थिति और गंभीर हो गई। मेरठ में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामले ने संकट बढ़ा दी है। वहीं सहारनपुर में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सहारनपुर में हर दिन 150 के आसपास के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। कोरोना से शुक्रवार को 157 नए केस आए तो वहीं दो की जान भी चली गई। हालाकि राहत की बात यह रही कि यहां 137 लोगों को छुट्टी भी दे दी गई।
मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि आज 2524 सैंपलों की जांच की गई। वहीं राहत की बात यह रही कि आज 74 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेरठ में अब कोरोना के कुल केस 4558 हो चुकी है। वहीं मौत का आंकडा 132 तक पहुंच गई है। आज मिले संक्रमितों में शहर के डॉक्टर, मजदूर, पुलिसकर्मी, दुकानदार, कारोबारी, सर्विसमैन, सफाईकर्मी, हाउस वाइफ, छात्र समेत अन्य शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि इन सभी को क्वारंटाइन करा दिया गया है, जबकि जिनकी स्थिति गंभीर है उन्हे भर्ती कराया गया है वहीं बच्चे और बुजुर्ग को भी भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर में कोरोना के मामले
जिले में 45 नए केस आए तो वहीं 27 लोगों को कोरोना से ठीक कर दिया गया। वहीं एक महिला की कोरोना से मौत भी हो गई। यहां कुल मौतों की संख्या 47 हो गई है। 45 नए केस आने से कुल संक्रमितों की संख्या 2501 हो चुकी है जबकि अबतक 2011 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब कुल एक्टिव केस 443 रह गई है।