Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और आसपास में कोरोना से आज 11 की मौत, 642 नए पॉजिटिव मरीज
मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को कोरोना से पीडि़त 11 लोगों की मौत हो गई। 642 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को कोरोना से पीडि़त 11 लोगों की मौत हो गई। 642 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में छह पीडि़तों की मौत से मृतक संख्या 160 हो गई। 230 पॉजिटिव केस मिले। इनमें 47 रैफ के जवान शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या 5981 हो गई है।
मेरठ में कोरोना गंभीर होता जा रहा है। देर रात तक छह लोगों की कोरोना से मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि सधारनपुर, मयूर विहार, किशोरीपुरा व सिसौली में मृतक रहते थे। उन्होने बताया कि 230 में 47 रैफ के जवान समेत पुलिसकर्मी, शिक्षक, छात्र, मजदूर, सर्विस मैन, किसान, व्यापारी, फोटोग्राफर व सर्राफ आदि संक्रमित मिले हैं। इनमे से कुछ को क्वारंटाइन कराया गया है तो कुछ को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
इन जिलों में भी स्थिति गंभीर
सहारनपुर में दो पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 74 हो गई है। 128 नए केस मिलने से संख्या 5658 हो गई है। मुजफ्फरनगर में दो की मौत से संख्या 37 हो गई है। 127 नए संक्रमित मिलने से संख्या 3222 हो गई। बुलंदशहर में एक पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 50 तक पहुंच गई है। 54 संक्रमित मिलने से संख्या 2872 हो गई है। शामली में 47 संक्रमित मिलने से संख्या 1679 हो गई है। बिजनौर में 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संख्या 2342 हो गई है। बागपत में 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संख्या 1086 तक पहुंच गई है।