Move to Jagran APP

Meerut Coronavirus News Update: कोरोना से छह की मौत, आरएएफ जवान और पुलिसकर्मियों सहित 424 पॉजिटिव केस

मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इस वायरस से पीडि़त छह लोगों की मौत हो गई। 424 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3150 सैंपलों की जांच में 196 में वायरस मिला।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 04:26 PM (IST)
Meerut Coronavirus News Update: कोरोना से छह की मौत, आरएएफ जवान और पुलिसकर्मियों सहित 424 पॉजिटिव केस
मेरठ और आसपास के जिलों में खतरनाक वायरस का हमला अभी जारी है।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को कोरोना से पीडि़त छह लोगों की मौत हो गई। 424 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में पांच पीडि़तों ने दम तोड़ दिया। मृतक संख्या 224 हो गई है। 196 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संक्रमितों की संख्या 8362 हो गई है। बिजनौर में एक मौत से संख्या 43 हो गई है। 22 नए केस मिलने से संख्या 2936 हो गई है। मुजफ्फरनगर में 84 नए केस मिलने से संख्या 4417 हो गई है। सहारनपुर में 70 संक्रमित मिलने से संख्या 6711 हो गई है। शामली में 27 नए केस मिलने से संख्या 2249 हो गई है। बुलंदशहर में 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कुल संख्या 3481 पहुंच गई है। बागपत में चार नए केस मिलने से संख्या 1252 हो गई है।

loksabha election banner

मेरठ में 196 मरीज पॉजिटिव, छह की मौत

कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 3150 सैंपलों की जांच में 196 में वायरस मिला। छह मरीजों की मरीजों की जान भी चली गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि संक्रमितों में बड़ी संख्या में आरएएफ के जवान, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, व्यवसायी, और छात्र समेत कई अन्य वर्गों के लोग हैं। 837 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है। 164 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 5936 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 834 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। 2.40 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच कर ली गई है।

मौत की दर लगातार एक जैसी

उधर, मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में करीब डेढ़ सौ मरीज भर्ती हैं। पांच मरीजों की मौत दर्ज की गई है। प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाहर से रेफर होकर आने वाले आइसीयू में भर्ती हो रहे हैं, जहां मौत की दर लगातार एक जैसी बनी हुई है। आक्सीजन पर रखे गए मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरने वालों में पल्हेडा के 80 साल के बुजुर्ग, अंसल टाउन मोदीपुरम की 86 साल की महिला, रुड़की रोड विवेक विहार के 52 साल के पुरुष, पुरानी मोहनपुरी के 35 साल के युवक और सुभाषनगर निवासी 82 साल की महिला समेत छह की मौत हो गई। उधर, मेडिकल कालेज में डीएम के बालाजी और सीएमओ डा. राजकुमार ने डाक्टरों एवं निजी अस्पतालों के संचालकों को कोरोना प्रवेंशन एक्ट के मानकों की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.