Meerut Coronavirus News Update: नहीं थम रहा कोरोनावायरस का कहर, सात की मौत, 460 नए पॉजिटिव
मेरठ में सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में बड़ी संख्या में आरएएफ पूठा के पुलिसकर्मी सैन्यकर्मी स्वास्थ्यकर्मी व्यवसायी कैदी और छात्र समेत कई अन्य वर्गों के लोग हैं। अवर लेडी ग्रेस अस्पताल सरधना में दस से ज्यादा स्टाफ कोरोना पाजिटिव मिले हैं।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को भी कोरोना का कहर बरपा। सात पीडि़तों की मौत हो गई जबकि 460 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ में चार की मौत से मृतक संख्या 219 हो गई। 189 नए केस मिलने से संक्रमितों की संख्या 8166 पहुंच गई है। बिजनौर में दो की मौत से संख्या 42 हो गई है। 64 पॉजिटिव मिलने से संख्या 2914 हो गई है।
आसपास का हाल
मुजफ्फरनगर में एक मौत से संख्या 64 हो गई है। 90 नए केस मिलने से संख्या 4333 हो गई है। सहारनपुर में 60 नए केस मिलने से कुल संख्या 6641 हो गई है। शामली में 29 केस मिलने से संख्या 2222 हो गई है। बुलंदशहर में 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से संख्या 3460 हो गई है। बागपत में दो संक्रमित मिलने से संख्या 1248 हो गई है।
मेरठ का हाल
कोरोना मरीजों का आंकड़ा गुरुवार को बढ़कर आठ हजार पार कर गया। 3061 सैंपलों की जांच में 189 में वायरस मिला। चार मरीजों की मरीजों की जान भी चली गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि संक्रमितों में बड़ी संख्या में आरएएफ पूठा के पुलिसकर्मी, सैन्यकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, व्यवसायी, कैदी और छात्र समेत कई अन्य वर्गों के लोग हैं। अवर लेडी ग्रेस अस्पताल, सरधना में दस से ज्यादा स्टाफ कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 812 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग है।
अब तक 5772 मरीज स्वस्थ
108 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक 5772 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 596 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। 2.37 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच कर ली गई है। उधर, मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड में करीब डेढ़ सौ मरीज भर्ती हैं। तीन मरीजों की मौत हुई है। प्राचार्य डा. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बाहर से रेफर होकर आने वाले आइसीयू में भर्ती हो रहे हैं, जहां मौत की दर में सुधार की आवश्यकता है। आइसोलेशन वार्ड में लगातार मरीजों की संख्या सौ के आसपास बनी है।
संक्रमण मुक्त हुए 97 हॉटस्पॉट
मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण हॉटस्पॉट घोषित किए गए शहर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों, गांवों तथा विभिन्न कस्बों के मोहल्लों समेत कुल 97 स्थानों को गुरुवार को जिलाधिकारी के बालाजी ने ग्रीन जोन घोषित कर दिया। इन इलाकों में पिछले 14 दिन में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने न आने के कारण सीएमओ डा. राजकुमार की संस्तुति पर यह कार्रवाई की गई है।