Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और आसपास कोरोना का कहर, 600 नए पॉजिटिव केस, पांच की मौत
Meerut Coronavirus News कोरोना का आतंक मेरठ और आसपास के जिलों में बढ़ता ही जा रहा है। मेरठ में शुक्रवार को 222 नए मरीज आए तो यह कुल संख्या 5751 हो गई है।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Coronavirus News कोरोना महामारी का कहर मेरठ और आसपास के जिलों में जारी है। शुक्रवार को महामारी से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 600 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरठ के सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में तीन लोगों की कोरोना से मौत होने से मृतक संख्या 150 हो गई है। मेरठ में 222 नए संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या 5751 हो गई।
आसपास का यह हाल
सहारनपुर में भी एक कोरोना पीडि़त ने दम तोड़ दिया। यहां मृतक संख्या 72 हो गई। 121 नए केस मिलने से संख्या 5530 हो गई। बिजनौर में भी एक कोरोना पीडि़त की मौत हुई। यहां मृतक संख्या 29 हो गई। 50 नए केस मिलने से संख्या 2311 हो गई। मुजफ्फरनगर में 57 नए केस मिलने से संख्या 3095 हो गई। शामली में 57 नए केस मिलने से संख्या 1632 हो गई। बुलंदशहर में 56 नए केस मिलने से संख्या 2818 हो गई। बागपत में 37 नए केस मिलने से संख्या 1061 तक पहुंच गई है।