Meerut Coronavirus News Update: मेरठ और आसपास 366 नए पाजिटिव केस, एक मरीज की मौत
ठंड के बढ़ने के साथ ही कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को 366 नए मामले सामने आए हैं। मेरठ में 4881 सैंपलों की जांच में 250 में वायरस की पुष्टि की गई। एक मरीज की मौत हुई है।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Coronavirus News मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोनावायरस अब तेजी के साथ फैलना लगा है। सर्दी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐेसे में सावधानी रखने की बेहद जरूरत है। गुरुवार को 366 नए मामले सामने आए हैं। मेरठ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 4881 सैंपलों की जांच में 250 में वायरस की पुष्टि की गई। एक मरीज की मौत हुई है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि 167 मरीजों को डिस्चार्ज किया, जिसके साथ अब तक 13698 लोग रोगमुक्त होकर घर जा चुके हैं। 976 लोग होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। सीएमओ ने माना कि रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिस पर काबू के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। उधर, मेडिकल कालेज में बड़ी संख्या में मरीज आक्सीजन पर रखे गए हैं।
बागपत में सात नए केस
बागपत में कोरोना से बचाव के लिए लोगों जागरूक नहीं है, जिस वजह से संक्रमण का शिकार होते जा रहे है। प्रभारी सीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक खुशी की बात ये है कि 17 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने स्वजन के बीच पहुंच गए है। वहीं सात लोगों को भी कोरोना जकड़ लिया है। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव विशेष अभियान में मिले। कोरोना से बचाव तो लोगों को ही करना होगा।
बिजनौर 11 संक्रमित
बिजनौर जनपद में गुरुवार को 11 और नए कोरोना संक्रमित मिले है। अब तक 3577 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर वापस लौट आए है। उधर, प्रशासन ने गुरुवार को मिले पीड़ितों को इलाज के लिए कोविड-एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद में कोरोना की चेन नहीं टूट रही है, इस कारण स्वास्थ्य विभाग के अफसर परेशान है। गुरुवार को 11 संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 3865 पर पहुंच गई है, इनमें 58 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक 3577 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 230 एक्टिव केस हैं।
बुलंदशहर में 20 पाजिटिव
बुलंदशहर में कोरोना संक्रमण की चेन थम नहीं रही है। गुरुवार को 20 नए पाजिटिव केस मिले हैं। साथ ही एक की मौत हो गई। वहीं 33 ने कोरोना से जंग जीत ली है। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 5043 हो गई है। 4678 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 79 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 286 उपचाराधीन हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार खुर्जा निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की सिकंदराबाद के निजी कोविड अस्पताल में मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर के राधानगर, इंद्रानगर और आवास विकास में दो-दो, अनाज मंडी, दोस्तपुर व यमुनापुरम में एक-एक संक्रमित की पुष्टि हुई है।
सहारनपुर में 46 मरीज
सहारनपुर जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। गुरुवार को कोरोना के 46 नए मरीज सामने आए हैं जबकि मात्र आठ मरीज ही स्वस्थ हुए। जनपद में पोजिटिव मरीजों की संख्या 8450 हो गई है जबकि 122 मरीजों की मौत व 7015 मरीज के स्वस्थ होने के बाद एक्टिव केस 1313 हो गए हैं। लक्षण वाले नए मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, गुरुवार को कोरोना के 46 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें आधे से ज्यादा शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
शामली में 32 नए मामले
शामली में कोरोना के मरीजों की संख्या रूकने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कोविड19 के 32 नए केस आए है। हालांकि 10 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए। जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। ऐसे में जिले में अब कोरोना केस की संख्या 22 रह जाती है। डीएम जसजीत कौर ने स्पष्ट किया कि जनपद में कोविड गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले में कुल मरीजों की संख्या 3058 रह गई है। जबकि 2884 लोग स्वस्थ हो चुके है।जिले में 1460 नए सेंपल लिए गए। जिसके बाद 14,2059 कुल सैंपलिंग हो चुकी है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना चैन तोड़ने के लिए सभी को जागरूक होना चाहिए। ऐसे में जिले के सभी बाजारों में भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए।