Meerut Coronavirus News Update: कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या रोजाना लगातार सौ के पार, तीन की मौत
Coronavirus News Updateकोरोना मरीजों की संख्या रोजाना लगातार सौ के पार बनी हुई है। गुरुवार को 2716 सैंपल की जांच में 121 मरीजों में वायरस का संक्रमण मिला।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Coronavirus News कोरोना मरीजों की संख्या रोजाना लगातार सौ के पार बनी हुई है। गुरुवार को 2716 सैंपल की जांच में 121 मरीजों में वायरस का संक्रमण मिला। इसमें मेडिकल कालेज एवं पीएल शर्मा जिला अस्पताल मिलाकर आधा दर्जन डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। इसके अलावा तीन मरीजों की जान भी चली गई।
सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि अब तक 1.75 लाख से ज्यादा सैंपल लिए जा चुके हैं। कुल मरीजों की संख्या 44 सौ पार कर गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 130 पहुंच गया है। 222 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। जेल चुंगी,वसंत विहार निवासी 67 साल के मरीज, देवलोक कालोनी के 69 साल के मरीज और लालकुर्ती की 54 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई है। 56 मरीज डिस्चार्ज हुए। इससे कुल संख्या 3410 तक पहुंच गई।
नौ से ज्यादा एक्टिव मरीज अस्पतालों में इलाज ले रहे हैं। मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा. टीवीएस आर्य ने कहा कि करीब एक चौथाई मरीजों को आक्सीजन पर रखना पड़ रहा है। 84 मरीजों में से एक वेंटीलेटर पर है। चार मरीजों की मौत हुई है। एक मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट आई है। आइसीयू में बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है। सीरो सर्वे शुक्रवार से शुरू किया जाएगा।