Meerut Coronavirus Highlight: मेरठ में आज कोरोना के 76 नए मरीज, सहारनपुर में आए 113 संक्रमित
एक डाक्टर आधा दर्जन पुलिसकर्मी व मेडिकलकर्मी समेत कई अन्य शामिल हैं। 43 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार ठीक होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 2479 तक पहुंच गई है।
मेरठ, जेएनएन। जिले में शुक्रवार को रिकार्ड 76 नए कोरोना मरीज मिले। 2389 सैंपलों की जांच में तीन फीसद से ज्यादा संक्रामकता पाई गई। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार को 2453 सैंपल लिए गए। 2389 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 76 में वायरस मिला। इसमें एक डाक्टर, आधा दर्जन पुलिसकर्मी व मेडिकलकर्मी समेत कई अन्य शामिल हैं। 43 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार ठीक होकर घर पहुंचने वालों की संख्या 2479 तक पहुंच गई है। 99 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक 505 सैंपलों की जांच प्रतीक्षा में है। जिले में कोरोना से अब तक 110 मरीजों की जान जा चुकी है। उधर, मेडिकल कालेज में दो सौ बेडों वाले आइसोलेशन वार्ड में पिछले सप्ताह से मरीजों की संख्या 80 के आसपास बनी हुई है।
विवि में मिले दो संक्रमित
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को कोरोना के दो कर्मचारी मिले हैं। इसमें विवि के रजिस्ट्रार का रसोइया भी क्रमित पाया गया है। इससे परिसर में हड़कंप मच गया है। एक साथ विवि परिसर में दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से विभाग के 15 कर्मचारी होम क्वारंटाइन हो गए हैं।
कोरोना से आज सहारनपुर में 113 संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है। कोरोना काल के बाकि महीनों पर अगस्त भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को दो मौत के साथ आंकड़ा 41 पहुंच गया, जबकि अगस्त में ही 30 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 113 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि स्वस्थ होने पर 77 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। जनपद में अब 857 एक्टिव केस हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।
बागपत में तीन मुजफ्फरनगर में दस संक्रमित
सीएमओ सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब 805 केस हो गए है, जबकि एक्टिव केस 86 है। 19 लोग ठीक हुए है, अब ठीक होने वालों की संख्या 704 हो गई है। मरने वालों की संख्या 15 है। वहीं मुजफ्फरनगर में 10 नए मरीज मिले तो दस ठीक भी हो चुके हैं।
यहां पर हालात बिगड़े
बुलंदशहर में भी एक कोरोना पीडि़त की मौत हुई। यहां मृतक संख्या 42 हो गई। 32 नए केस मिलने से संख्या 1935 हो गई। बिजनौर में 55 नए केस मिलने से संख्या 1267 हो गई। मुजफ्फरनगर में 44 नए केस मिलने से संख्या 1451 हो गई। शामली में दस नए केस मिलने से संख्या 724 हो गई। बागपत में तीन नए केस मिलने से संख्या 805 पहुंच गई।