कड़ाके की सर्दी में महापौर ने जलवाए अलाव
मेरठ : कड़ाके की सर्दी में भी नगर निगम के अलाव नहीं जलने की शिकायत पर शुक्रवार रात महापौर खु
मेरठ : कड़ाके की सर्दी में भी नगर निगम के अलाव नहीं जलने की शिकायत पर शुक्रवार रात महापौर खुद निगम के कर्मचारी तथा अलाव की लकड़ियां के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए। महापौर सुनीता वर्मा ने बताया कि तमाम स्थानों से अलाव न जलने की शिकायतें मिल रही थी। शुक्रवार रात में महापौर अलाव व्यवस्था से जुड़े निगम के अफसरों और कर्मचारियों को साथ लेकर घंटाघर पहुंचीं और अलाव जलवाया। इंदिरा चौक, शाहपीर गेट, इमलियान मस्जिद, सोतीगंज, बेगमपुल, पल्लवपुरम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलवाया। बकौल महापौर, अफसरों ने शहर में 45 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा किया है, जिनका सत्यापन कराया जाएगा। सभी प्रमुख स्थानों पर रोजाना अलाव जलाना सुनिश्चित कराएंगे। इस दौरान उनके पति पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राजन वर्मा आदि भी रहे।