Move to Jagran APP

Maulana Kaleem Arrested: नैनीताल के नितिन का भी मौलाना कलीम ने ही किया था माइंडवाश, सहारनपुर में एसपी सिटी को दी तहरीर

Maulana Kaleem Arrested मौलाना कलीम गिरफ्तारी के बाद अब चर्चाओं में है। उत्‍तराखंड के नितिन पंत का भी मौलाना कलीम ने ही फुलत के मदरसे में माइंडवाश किया था। उन्‍होंने इस संबंध में बुधवार की शाम को सहारनपुर के एसपी सिटी एक तहरीर दी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 09:50 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 09:50 AM (IST)
Maulana Kaleem Arrested: नैनीताल के नितिन का भी मौलाना कलीम ने ही किया था माइंडवाश, सहारनपुर में एसपी सिटी को दी तहरीर
उत्‍तराखंड के नितिन ने भी मौलाना कलीम पर आरोप लगाए हैं।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। प्रदेश में एटीएस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अब मौलाना कलीम चर्चाओं में है। नैनीताल के रहने वाले नितिन पंत का भी मौलाना कलीम ने ही फुलत के मदरसे में माइंडवाश किया था। नितिन पंत ने बुधवार की देर रात एसपी सिटी राजेश कुमार को एक तहरीर दी है कि मौलाना कलीम उसे एक समुदाय के खिलाफ भड़काता था। उस पर दबाव दिया जाता था कि वह लड़कियों को बहला फुसलाकर लाए। उनका मतातंरण कराए। पूरा खर्च हम उठाएंगे।

loksabha election banner

यह है प्रकरण

बता दें कि नैनीताल का रहने वाला नितिन पंत 2010 में अपने घर से नॉकरी के लिए निकला था। राजस्थान में उसे दो युवक मिले और मेवात हरियाणा ले गए। यहां पर उसका मतातंरण कराया गया। कुछ साल उसे यहां पर रखा गया। इसके बाद उसे मुज़फ्फरनगर के फुलत गांव के मदरसे में रखा गया। नितिन ने बताया कि फुलत में ही उसे मौलाना कलीम सिद्दकी मिला था। उसने उसे इस्लामिक ज्ञान दिया।

दिया गया लालच

सहारनपुर के एसपी सिटी के सामने पेश होकर नितिन ने राजफाश किया की कलीम का हेड ऑफिस रोहिणी दिल्ली में है। राजस्थान से उसे पहले दिल्ली रोहिणी में स्थित कलीम के ऑफिस लाया गया था। इसके बाद उसे कलीम के ही आदेश पर मेवात एक मदरसे में भेजा गया था। आरोप है कि कलीम ने उसे कहा की वो लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाए और युवाओ को नशे की आदत डाले। युवाओं को रूपये, नौकरी और शादी का लालच दे।

एक मदरसा सहारनपुर में भी

नितिन ने राजफाश किया किया कि कलीम का एक मदरसा सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में भी है। इस मदरसे में उसे दो महीने रखा गया। फुलत के मदरसे में छह महीने तक रखा गया था। उसे दोनों मदरसों में काफी टॉर्चर भी किया जाता था। नितिन बड़ी मुश्किल से कुछ हिंदू युवकों की मदद से वहां से निकला और सहारनपुर पहुंचा। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नितिन ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है। बता दे कि नितिन सहारनपुर में स्थित धोबी घाट के एक आश्रम में रह रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.