गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने दी जान
सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार में रमा शंकर त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:20 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार में रमा शंकर त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने चार महीने पहले अपनी बेटी एकादशी त्रिपाठी (25) की शादी जौनपुर में की थी। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता मायके आ गई थी। तभी से वह मायके में रह रही थी। परिवार के लोगों ने भी ससुरालियों से बात करने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। शनिवार तड़के गृह क्लेश के चलते एकादशी ने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर बाजार थाना प्रभारी दिनेश चंद्र का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें