मेरठ में विवाहिता ने लगाया पांच युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मेरठ में कंकरखेड़ा की सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी करीब 45 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार रात में वह अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी। इसी पांच युवकों ने महिला संग दुष्कर्म करने की कोशिश की।
मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ के मोदीपुरम में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पड़ोस में रहने वाले संप्रदाय विशेष के पांच युवकों पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को विवाहिता संग हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे, जहां तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह है मामला
कंकरखेड़ा की सरधना रोड स्थित एक कालोनी निवासी करीब 45 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार रात में वह अपने घर के कमरे में अकेली सो रही थी। जबकि पति छत पर सो रहे थे। देर रात पड़ोस में रहने वाले संप्रदाय विशेष के पांच युवक विवाहिता के घर में कूदकर उसके कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। शोर होने पर पति से जागे तो हमलावर भाग गए। पड़ोसी भी जमा हो गए। शुक्रवार को विवाहिता संग हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस को प्रकरण बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चेतावनी के बाद सरकारी जमीन हुई कब्जा मुक्त
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव घसौली के पास करीब छह बीघा सरकारी जमीन पर कुछ महीने पूर्व कुछ ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया था। जानकारी के बाद तहसील की टीम मौके पर पहुंची तो सूचना सही मिली। जिसके बाद टीम ने कब्जा करने वाले आरोपितों को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर जमीन को कब्जामुक्त कर दिया जाए, वरना सख्त कानूनी की जाएगी। इसी प्रकरण में शुक्रवार को टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही जमीन कब्जा मुक्त हो चुकी थी, जिसके बाद टीम वापस लौट गई।