Move to Jagran APP

लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल, लोगों को देख हमलावर फरार Meerut News

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया है। इसमें कई घायल हो गए। आसपास के लोगों को आते देखकर हमलावर फरार हो गए।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:15 PM (IST)
लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल, लोगों को देख हमलावर फरार Meerut News
लेनदेन के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई घायल, लोगों को देख हमलावर फरार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। लेनदेन के विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। हमले में कई लोग घायल हो गए। हिम्मत करके आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ति ने तहरीर दे दी है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के चमड़ा पैठ जाकिर कालोनी निवासी अहमद कमेटी डालता है। अहमद नगर निवासी इरशाद के उसपर 80 हजार रुपये हैं। कुछ दिन पहले कांच का पुल निवासी वसीम अन्ना अहमद के पास पहुंचा और इरशाद के नाम से 14 हजार रुपये ले आया। जानकारी होने पर इरशाद ने वसीम से रुपये मांगे तो वह आज-कल करने लगा। शुक्रवार को भी इरशाद ने रुपये मांगे तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। तब तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शाम को वसीम अपने साथियों शाहआलम, आसिम, फिरोज, बिलाल, जावेद के साथ इरशाद के घर पहुंच गया। दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावरों ने उसे तोड़ दिया। घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।

कई राउंड फायरिंग

दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। हमले में इरशाद, बेटा फिरोज, पत्नी शायरा, बेटी तरन्नुम और बहू समिरा घायल हो गई। आसपास के लोग जैसे ही दौड़े तभी आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिरोज और तरन्नुम की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.