पहले घर से भागकर की लव मैरिज...अब ससुराल वालों ने दंपति को घर से निकाला, यह है मामला
प्रेमी जोड़े ने एक महीने पूर्व अपने अपने घर से भागकर मंदिर में शादी की थी। बाद में प्रेमी अपनी पत्नी को अपने घर ले गया। पारिवारिक झगड़े शुरू हुए तो ससुराल वालों ने प्रेमी जोड़े को घर से निकाल दिया।
मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा में प्रेमी जोड़े ने एक महीने पूर्व अपने अपने घर से भागकर मंदिर में शादी की थी। बाद में प्रेमी अपनी पत्नी को अपने घर ले गया। पारिवारिक झगड़े शुरू हुए तो ससुराल वालों ने प्रेमी जोड़े को घर से निकाल दिया। थाने में फैसले के बाद प्रेमी जोड़ा कंकरखेड़ा में किराये के मकान में रह रहा है।
यह है मामला
कंकरखेडा निवासी युवती को सहेली की शादी में एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक भी कंकरखेडा में रहता है। दोनो के बीच प्यार परवान चढ़ा तो शादी करने की ठानी। मगर, दोनो के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। प्रेमी जोड़े मौका पाकर घर से फरार हो गया। दोनो ने अपने दोस्तों की मदद से मंदिर में शादी की। बाद में युवक पत्नी को अपने घर ले गया। जहां परिजनों और प्रेमिका के बीच छोटी छोटी बातों पर झगड़े शुरू हो गए। परिजनों ने दंपति को घर से निकाल दिया। मंगलवार को युवती और युवक समेत दोनो के परिजन थाने पर पंहुचे। दो घंटे बाद युवती ने ससुराल से अलग पति संग किराये पर रहने की जिद पर अड़ गए। जिसके बाद फैसला हुआ कि दंपति किराये पर रहेगा। दोनो के परिजन भी राजी हो गए। इंस्पेक्टर तपेस्वर सागर ने बताया कि प्रेमी जोड़े ने अपनी मर्जी से किराये के मकान में रहने की बात की है। दोनों पक्ष में फैसला हो गया है।