Move to Jagran APP

भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण..जुटे सनातनधर्मी

मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को जेजे कालोनी स्थित पार्क मे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 09:50 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:50 PM (IST)
भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण..जुटे सनातनधर्मी
भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण..जुटे सनातनधर्मी

मेरठ, जेएनएन। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को जेजे कालोनी स्थित पार्क मे भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में दूरदराज से आए सनातनधर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मूर्ति अनावरण से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सौरभ शर्मा ने किया, जबकि संयोजक अरविद शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, पंकज भारद्वाज व गौरव उपस्थित रहे।

loksabha election banner

ब्राह्माण होना चाहिए अगला मुख्यमंत्री : आचार्य प्रमोद कृष्णम

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कल्कीपीठ संभल के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यूपी में स्थिति बड़ी विचित्र है और ब्राह्माण समाज अपमानित महसूस कर रहा है। यह समाज के लिए संक्रमण काल है। समाज के निर्दोष बच्चों के एनकाउंटर किए गए। सम्मानजनक राजनैतिक हिस्सेदारी भी नहीं मिल पा रही है। अब समाज अपना सम्मान चाहता है और प्रदेश का आगामी मुख्यमंत्री ब्राह्मंण समाज से देखना चाहता है। उन्होंने किसान आंदोलन पर भी कहा कि किसानों को सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि अपनी पहचान छिपाकर विवाह करना सभी धर्मों के दृष्टिकोण से अपराध व पाप है।

कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैलाना गलत : केसी त्यागी

जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि किसान आंदोलन में किसानों व सरकार को बीच का रास्ता निकालना चाहिए, क्योंकि आंदोलन के कारण कई किसानों ने शहादत दी है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर कहा कि वैज्ञानिकों व चिकित्सकों के प्रयास से मानव जीवन को बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन तैयार की गई है। इसमें किसी भी प्रकार का भ्रम फैलाना व राजनीति करना गलत है। कोरोना की दवाई को लेकर उन्होंने बाबा रामदेव पर भी निशाना साधा।

इन्होंने भी रखे विचार

विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि ब्राह्माण समाज ने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। सपा के पूर्व एमएलसी संतोष पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम का व्यक्तित्व विराट है। श्रम कल्याण परिषद अध्यक्ष सुनील भराला, बालयोगी पचौरी व मुखिया गुर्जर ने हस्तिनापुर से भगवान परशुराम का पुराना नाता बताया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व भगवान परशुराम का चित्र भेंट का सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल न हो सके विधायक सत्यवीर त्यागी का पत्र भी मंच पर पढ़ा गया।

मंच पर ये रहे मौजूद

पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, वीके शर्मा, जेके गौड़, त्यागी भूमिहार युवा महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप त्यागी, पीतांबर त्यागी, सपा के पूर्व एमएलसी संतोष पांडेय, गायत्री तिवारी, चेयरमैन अरुण कुमार, विनोद चाहल आदि।

अस्त-व्यस्त हो चुकी रोजगार की व्यवस्था

कस्बे में उत्तर प्रदेश काग्रेस सदस्य एवं सभासद नगर पंचायत हरिओम त्यागी के नेतृत्व में आचार्य प्रमोद कृष्णम का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में आचार्य कृष्णम ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों ने इस देश को मजबूत करने के लिए जो सरकारी संस्थाएं खड़ी की थीं, वे सरकार निजी हाथों में दे रही है, जिससे रोजगार की व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है। प्रहलाद सिंह त्यागी, जयप्रकाश त्यागी, लल्लू त्यागी पूर्व चेयरमैन, सतेंद्र त्यागी, अरुण त्यागी, पूर्व सेवा दल के प्रदेश सचिव आदित्य त्यागी, ब्लाक अध्यक्ष नवीन गुर्जर, आदि मौजूद रहे। वहीं, खरखौदा और पांची गांव में स्टैंड पर प्रिंस त्यागी व सुरेश त्यागी के नेतृत्व में पूर्व सांसद और जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी का माला पहनाकर स्वागत किया। जदयू नेता सुरेंद्र त्यागी बधौली, रुद्राक्ष त्यागी, सुरेश त्यागी अंकित त्यागी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.