Move to Jagran APP

LokSabha Election Result 2019: मेरठ व आसपास की सीटों पर फिफ्टी-फिफ्टी की स्‍थ‍िति

LokSabha Election Result 2019 मेरठ बुलंदशहर कैराना व मुजफ्फरनगर में भाजपा आगे नगीना बिजनौर बागपत व सहारनपुर में गठबंधन आगे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 05:13 PM (IST)
LokSabha Election Result 2019: मेरठ व आसपास की सीटों पर फिफ्टी-फिफ्टी की स्‍थ‍िति
LokSabha Election Result 2019: मेरठ व आसपास की सीटों पर फिफ्टी-फिफ्टी की स्‍थ‍िति
मेरठ, जेएनएन। शाम साढ़े चार बजे तक हुई मतगणना के अनुसार मेरठ व आसपास की आठ लोकसभा सीटों पर चार में भाजपा और चार में गठबंधन की स्थिति मजबूत चल रही है। सिर्फ सहारनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी कुछ समय मुकाबले में दिखे। अभी तक मेरठ, बुलंदशहर, कैराना व मुजफ्फरनगर में भाजपा की स्थिति मजबूत चल रही है। नगीना में गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। बागपत में कांटे की टक्कर जारी है। कभी जयंत तो कभी सत्यपाल आगे चल रहे हैं।
शुरू से बनाए हुए हैं बढ़त
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद राजेंद्र अग्रवाल गठबंधन प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी से आगे चल रहे हैं। बुलंदशहर में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह गठबंधन प्रत्याशी योगेश वर्मा से काफी आगे हैं। बागपत में गठबंधन के रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल से आगे चल रहे हैं। यहां कभी जयंत तो कभी सत्यपाल आगे हो रहे हैं। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान गठबंधन प्रत्याशी व रालोद प्रमुख अजित सिंह से आगे चल रहे हैं। कैराना में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी गठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन से आगे चल रहे हैं। सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी फजलुरर्हमान भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल से आगे चल रहे हैं। बिजनौर में गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह से आगे चल रहे हैं। नगीना में गठबंधन प्रत्याशी गिरीश चंद्र भाजपा प्रत्याशी डा. यशवंत सिंह से शुरू से ही आगे चल रहे हैं।
ये है 4.45 बजे तक का हाल
  • बिजनौर - गठबंधन प्रत्याशी मलूक नागर भाजपा के कुंवर भारतेंद्र से 48833 वोट से आगे।
  • नगीना - गठबंधन के गिरीश चंद्र भाजपा के डा. यशवंत से 167142 वोट से आगे।
  • सहारनपुर - गठबंधन के हाजी फजलुरहमान भाजपा के राघव लखनपाल से 54249 से आगे।
  • कैराना - भाजपा के प्रदीप चौधरी गठबंधन की तब्बसुम से 105013 से आगे।
  • मुजफ्फरनगर - भाजपा के डा. संजीव बालियान गठबंधन के अजित सिंह से 11317 से आगे।
  • बागपत - गठबंधन के जयंत चौधरी भाजपा के डा. सत्यपाल से 1221 से आगे।
  • मेरठ - भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल गठबंधन के हाजी याकूब से 11028 से आगे।
  • बुलंदशहर - भाजपा के डा. भोला सिंह गठबंधन के योगेश वर्मा से 284223 से आगे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.