LIVE Meerut Coronavirus News Update: टूटा रिकॉर्ड, मेरठ और आसपास एक ही दिन में मिले 124 पॉजिटिव, सहारनपुर में पहली मौत
मेरठ में कोरोना के आज 53 नए मामले सामने आये तो वहीं सहारनपुर के निवासी आयुष विभाग मंत्री धर्म सिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सहारनपुर में कोरोना से पहली मौत हुई है।
मेरठ, जेएनएन। शहर में आज कोरोना के 20 या 30 मामले नहीं आए हैं बल्कि अबतक के सबसे अधिक 53 नए मामले आ गए है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के संक्रमित मिलने से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी सामुदायिक संक्रमण के खतरे से डरा हुआ है। 53 नए मरीजों के आने से 1123 कुल मामले हो चुके हैं। कुल 72 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी कुछ खास तेज नहीं है। आज 22 लोगों के डिस्चार्ज होने से 772 कुल संख्या पहुंच गई है।
1884 सैंपलों की जांच
सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि शनिवार को 1884 सैंपलों की जांच की गई थी। जिसमें से 53 को पाजिटिव पाया गया है। बताया कि इनमें से सेल्समैन, पोस्ट ऑफिस से रिटायर्ड कर्मचारी, इंजिनियर, हाउसवाइफ और छात्र हैं, जो हस्तिनापुर, सदर बाजार, कैलाशपुरी, शास्त्रीनगर, अम्बेडकर नगर, नेहरू नगर, साईं नगर कालोनी शास्त्रीनगर, छाजपुर, दौराला, मलीपुरा आदि जगहों के निवासी हैं।
आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की रिपोर्ट पॉजिटिव
कोरोना वायरस की चपेट में सरकारी अफसरों व कर्मचारियों के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी आ रहे हैं। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के बाद अब आयुष विभाग के मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी कोरोना वायरस पॉजिटिव हैं। उनका सहारनपुर के जिला अस्पताल में टेस्ट कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के साथ ही बागपत में एडीजे के कोरोना की गिरफ्त में आने के बाद से कोर्ट को बंद कर दिया गया है।
इन जिलों में इतने संक्रमित
बुलंदशहर में कोरोना के 22 नए मरीज मिले है। जबकि पुराने 9 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 682 हो चुकी है। 488 मरीज दिन में ठीक हो चुके हैं। 172 एक्टिव मरीज का इलाज किया जा रहा है। और अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। वहीं बागपत में 24 नए मरीज मिलने से यहां कुल संख्या 339 हो चुकी है। जबकि बिजनौर में 12 नए मामले मिले हैं, इससे कुल संख्या 328 हो चुकी है। इसके अलावा शामली में भी आज तीन में संक्रमण मिला है। मेरठ और आसपास में आज कुल 124 संक्रमितों की मिले हैं। जबकि सहारनपुर में एक की मौत हुई है।
सहारनपुर में कोरोना से पहली मौत
जिले में कोरोना से पहली मौत हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही सहारनपुर में 10 में संक्रमण मिलने से कुल संख्या 428 हो चुकी है। आज छह को छुट्टी दी गई। यहां कुल एक्टिव केस 67 रह गई है। हालाकि आज सहारनपुर में पहली मौत भी हो चुकी है।