LIVE Meerut Coronavirus news Update: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बुलंदशहर में कोरोना के 42 व सहारनपुर में 16 नए मामले
बुलंदशहर में कोरोना का एक बार फिर बम फूटा है। यहां आज कोरोना के 42 नए मामले सामने आए है। तो वहीं सहारनपुर में भी यही हालात हैं यहा भी कोरोना के 16 नए पॉजिटिव पाए गए हैं।
मेरठ, जेएनएन। बुलंदशहर में कोरोना का एक बार फिर बम फूटा है। यहां आज कोरोना के 42 नए मामले सामने आए है। तो वहीं सहारनपुर में भी यही हालात हैं, यहा भी कोरोना के 16 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं शामली में कई दिनों के बाद छह नए मामले सामने आए हैं। साथ ही बागपत में भी कोरोना के एक मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं मेरठ और अन्य जिलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
फिर फूटा कोरोना बम, 42 केस निकले कोरोना पॉजिटिव
बुलंदशहर में कोरोना की लगातार चेन मजबूत हो रही है। बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार 42 संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें गुलावठी में 17, खुर्जा में 7, सिकंदराबाद में तीन, बुलंदशहर में 11, जहांगीराबाद में दो और डिबाई में दो नए केस मिले हैं। अब जनपद में कुल संक्रमित की संख्या 431 हो गई है। इसके अलावां 255 का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 17 की मौत हो चुकी है। जबकि 159 ठीक हो चुके हैं।
सहारनपुर में संभलकर बिगड़ी स्थिति
जिला कई दिनों से कम केसों की वजह से कोरोना से फ्री होने की ओर से कदम बढ़ा रहा था। आज 16 नए केस के मिलने से हालात बिगड़ रही है। यहां कुल संख्या 302 हो चुकी है। वहीं दो मरीजो की हुई छुट्टी। अब एक्टिव केस 55 हो गए हैं। वहीं शामली में भी कोरोना के छह नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल 55 संख्या हो चुकी है।