Move to Jagran APP

Leopard In Baghpat: बागपत में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, ग्रामीणों में दहशत

मवीखुर्द गांव के बाद अब पुरा महादेव के जंगल मे तेंदुए के पैरों के निशान दिखने के बाद ग्रामीणों में दहशत। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए यही आसपास के गांवों में ही घूम रहा है जल्द पकड़ा नही गया तो जानमाल का नुकशान कर सकता है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 02:08 PM (IST)
Leopard In Baghpat: बागपत में मिले तेंदुए के पैरों के निशान, ग्रामीणों में दहशत
बागपत में मिले तेंदुए के पैरों के निशान।

बागपत, जेएनएन। मवीखुर्द गांव के बाद अब पुरा महादेव के जंगल मे तेंदुए के पैरों के निशान दिखने के बाद ग्रामीणों में दहशत। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए यही आसपास के गांवों में ही घूम रहा है, जल्द पकड़ा नही गया तो जानमाल का नुकशान कर सकता है, वन विभाग के अधिकारियों पर लगाया तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

यह है मामला

पिछले एक सप्ताह से थाना बालैनी क्षेत्र के माविकला गांव में आतंक पर्याय बने तेंदुए ने जहां हड़कंप मचा रखा था। गुरुवार को पूरा महादेव गांव के जंगल में खेतों में कार्य करने गए किसान बिरजपाल, अशोक, सुरेश आदि को कई जगह पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले। गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जंगल में तेंदुए की सूचना से ग्रामीणों ने जंगलों में बंधे में पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। गांव में एलान कराकर तेंदुए से सावधान रहने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द तेंदुए को चंगुल में नहीं लिया गया, तो कहीं भारी नुकसान न चुकाना पड़े।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग ने तेंदुए को पकड़ने में लापरवाही का परिचय दिया है। तभी तो एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी वन विभाग तेंदुए का सुराग नहीं लगा पाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.