मेरठ में कलश यात्रा निकाल कर किया, सत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ Meerut News
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर से शुक्रवार को महिलाओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं देवी का गुणगान करते हुए सूरजकुंड और फूल बाग के विभिन्न मार्गों से गुजरी।
मेरठ, जेएनएन। सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर से शुक्रवार को महिलाओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं देवी का गुणगान करते हुए सूरजकुंड और फूल बाग के विभिन्न मार्गों से गुजरी। गुरु मां नीलिमा नंद ने बताया 12 तारीख से 21 तारीख तक मंदिर परिसर में सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिस के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन हुआ। महायज्ञ का आयोजन गुप्त नवरात्र के अवसर पर हो रहा है। गुप्त नवरात्रि 12 तारीख से आरंभ हुए हैं। महायज्ञ का आयोजन शाम 3:00 बजे से और रात 7:00 बजे से दो सत्रों में होगा। यज्ञ आचार्य पंडित विष्णु दत्त द्विवेदी ने बताया 21 फरवरी तक चलने वाले महायज्ञ में देवी की स्थिति करते हुए आहुति अर्पित की जाएगी।