मेरठ में मैनेजर के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी Meerut News
मेरठ में मैनेजर के घर के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की। मूल रूप से वह बागपत के रहने वाले हैं। गुरुवार को पत्नी और बच्चों के साथ बागपत गए थे। शुक्रवार सुबह वह लौटे तो फ्लैट के ताले टूटे हुए थे।
By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 05:41 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के सरस्वती लोक कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा फार्मा कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर हैं। मूल रूप से वह बागपत के रहने वाले हैं। गुरुवार को पत्नी और बच्चों के साथ बागपत गए थे। शुक्रवार सुबह वह लौटे तो फ्लैट के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि घर में 90 हजार रुपये और करीब 8 लाख के गहने चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें