Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: दीपावली के बाद होगी बारिश और बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल

दीपावली के बाद मौसम में व्यापक स्तर पर परिवर्तन होगा। मानसून वापस लौट चुका है और जनपद का मौसम दो माह से शुष्क बना हुआ है। पश्चिम विक्षोभ के चलते मेरठ और आसपास बारिश होने की संभावना है। जल्‍द ही शहर में बारिश देखने को मिलेगी।

By Prem BhattEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 06:30 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: दीपावली के बाद होगी बारिश और बढ़ेगी ठंड, जानिए मौसम का हाल
अभी एक दो दिनों के भीतर ही मौसम में काफी परिवर्तन नजर आएगा।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast दीपावली के बाद मौसम में व्यापक स्तर पर परिवर्तन होगा। मानसून वापस लौट चुका है और जनपद का मौसम दो माह से शुष्क बना हुआ है। सार्वजनिक स्थानों और सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की पत्तियों पर धूल और प्रदूषण की काली परत चढ़ी हुई है। अब मौसम करवट लेने के मूड में है। मौसम विभाग की मानें तो जम्मू कश्मीर के ऊपर नया पश्चिम विक्षोभ पहुंचने वाला है। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में कल से नजर आएगा। चक्रवाती हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश दस्तक दे सकती है। यह 15 और 16 को होगी। वर्षा के संभावित जनपदों की सूची में मेरठ का भी नाम है।

loksabha election banner

यह है तापमान का हाल

इस बार अक्टूबर में रात का तापमान खासा गिरा हुआ रहा है नंवबर में भी यही ट्रेंड है। शुक्रवार को न्यूतम तापमान 11.9 डिग्री रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि नवंबर में होने वाली बारिश ठंड को बढ़ाने वाली होगी। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी। पर इससे प्रदूषण भी कुछ हद तक कम होगी।

दिल्ली में कोहरा

दिल्ली में दीपावली की सुबह कोहरा छाने की आशंका है। 19 नवंबर तक रोज ऐसी स्थिति रहने की संभावना है। तापमान गिरने से कोहरा पडऩे की संभावना बढ़ जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.