भारत को जानो की आनलाइन प्रतियोगिता
भारत विकास परिषद मेरठ मेन शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता आनलाइन हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 02:00 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। भारत विकास परिषद मेरठ मेन शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता आनलाइन हुई। इसमें पहले चरण में सबसे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मं 13 विद्यालयों से 26 छात्रों ने वरिष्ठ वर्ग में और 23 छात्रों ने कनिष्ठ वर्ग में भाग लिया। आयोजन प्रकल्प संयोजक अधीर मांगलिक (उपाध्यक्ष), सरल माधव (पूर्व अध्यक्ष), सुधेश कुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) ने किया। वरिष्ठ वर्ग के लिए पंकज अग्रवाल और कनिष्ठ वर्ग के लिए डा. सुरभि वर्मा ने प्रश्नपत्र तैयार किया। शाखा अध्यक्ष बृज भूषण गर्ग, सचिव अनिल अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें