Move to Jagran APP

सहारनपुर मंडल में खतौली रोडवेज डिपो का बजा डंका, दीपावली पर क‍िया था ये काम

परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर प्रोत्साहन योजना लागू की थी। इसको लेकर डिपो से 10 दिनों तक निरंतर बसों का शत-प्रतिशत संचालन किया गया। योजना की समयावधि पूर्ण होने के बाद सहारनपुर मंडल में डिपो की कमाई संचालन का गुणाभाग किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 12:32 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 12:32 PM (IST)
सहारनपुर मंडल में खतौली रोडवेज डिपो का बजा डंका, दीपावली पर क‍िया था ये काम
खतौली रोडवेज डिपो ने दीपावली पर दौड़ाई ज्‍यादा बसें।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। परिवहन निगम ने दीपावली पर्व पर प्रोत्साहन योजना लागू की थी। इसको लेकर डिपो से 10 दिनों तक निरंतर बसों का शत-प्रतिशत संचालन किया गया। योजना की समयावधि पूर्ण होने के बाद सहारनपुर मंडल में डिपो की कमाई, संचालन का गुणाभाग किया गया। जिसमें खतौली डिपो ने मंडलीय क्षेत्र में पहला स्थान पाया है। हालांकि यहां बसों का बेड़ा तो अन्य से कम है, लेकिन संचालन के मामले में अग्रणी रहा है।

loksabha election banner

डिपो ने 10 दिन में कमाए डेढ़ करोड़ रुपये

दीपावली पर्व पर रोडवेज डिपो के स्तर से 10 दिन में 77 निगम और 8 अनुबंधित बसों का संचालन किया गया। निरंतर बसों ने दौड़ने पर साढ़े चार लाख किलोमीटर का सफर तय किया। जिसकी ऐवज में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक कमाए है। प्रति बस औसत लोड फैक्टर के साथ कमाई के मामले में सहारनपुर मंडल में खतौली डिपो की सबसे अव्वल स्थिति रही है। सहारनपुर, छुटमुलपुर, शामली, मुजफ्फरनगर डिपो भी इससे पीछे रह गए।

चालक-परिचालक किए जाएंगे सम्मानित

डिपो को नंबर-1 बनाने पर चालक-परिचालकों के साथ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए डिपो अधिकारी सूची तैयार करा रहे है। 10 दिन बिना अवकाश के ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को रोडवेज की बुक में दर्ज किया जाएगा। जिन्हें अन्य के लिए प्रेरणास्त्रोत बनाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.