कमलेश तिवारी ने मेरठ में भी किया था आंदोलन
लखनऊ में शुक्रवार को बदमाशों की गोली का शिकार हुए हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व हिदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का मेरठ से भी पुराना नाता रहा है।
मेरठ,जेएनएन। लखनऊ में शुक्रवार को बदमाशों की गोली का शिकार हुए हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व हिदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का मेरठ से भी पुराना नाता रहा है। तेजगढ़ी चौराहे के पास स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ हिदू महासभा के बैनर तले चल रहे आंदोलन में कमलेश तिवारी शामिल हुए थे। तब तिवारी ने हिदू महासभा के पदाधिकारी नरसिघा नंद महाराज के साथ अंदोलन की रूपरेखा तैयार की थी। यह आंदोलन और धरना प्रदर्शन तेजगढ़ी के अलावा कलक्ट्रेट परिसर में भी किया गया था। वहीं, कई अन्य हिदू संगठन के लोग भी कमलेश तिवारी से मिलने आंदोलन में पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में की थी प्रेसवार्ता
कमलेश तिवारी हिदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष थे, मगर उनकी हिदू समाज पार्टी वर्षो पुरानी है। पार्टी का विस्तार करने और नए सदस्य बनाने के लिए तिवारी एक वर्ष पूर्व कार में अपने काफिले के साथ लखनऊ से मेरठ पहुंचे थे। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि तब कमलेश तिवारी को जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करने की अनुमति दे दी थी। मगर, जब एलआइयू की सूचना के बाद जिला प्रशासन को पता चला कि कमलेश के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ है, तब एकाएक प्रेसवार्ता की अनुमति रद्द कर दी थी। कमलेश तिवारी ने दो टूक कह दिया था कि सर्किट हाउस के अंदर न सही, परिसर में ही खड़े होकर प्रेसवार्ता और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने यही किया। इसके बाद कमलेश ने कार्यकर्ताओं संग कंकरखेड़ा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र सिंह के घर खाना भी खाया था।
'देश का भला हिदुओं के एकजुट होने में'
एक वर्ष पूर्व जब कमलेश तिवारी मेरठ आए थे, तब एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कमलेश तिवारी ने कहा कि उनकी हिदू समाज पार्टी काफी पुरानी है, मगर उस पर काम नहीं किया था। 2016 से पार्टी को नया रूप दिया और इसका दायरा प्रदेश भर में किया। हमें सिर्फ हिदू वोट चाहिए। चाहे कुछ भी हो, मगर देश का भला हिदुओं के एकजुट होने में ही है।