मेरठ में जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 17 मई 20 को टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
मेरठ, जेएनएन। मेरठ में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पहले तो ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी 17 मई 20 को टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। शुरुआत में मायके वालों ने मांग पूरी भी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले नई मांग करने लगते थे। विवाहिता ने बताया कि अब 50 हजार रपये की मांग की जा रही थी।
विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी। कुछ दिन पहले वह अपने कमरे में अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। उसने जब पति को बताया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक भी दे दिया। पीड़िता ने तहरीर दे दी है।