Move to Jagran APP

सहारनपुर पंचायत में जयंत चौधरी बोले, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था MSP पर बने कानून

किसानों की पंचायत रालोद की ओर से सहारनपुर के नकुड़ में बुलाई गई थी। रालोद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने कांग्रेस शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एमएसपी पर कानून बनाने की बात कही थी।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 04:51 PM (IST)
सहारनपुर पंचायत में जयंत चौधरी बोले, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था MSP पर बने कानून
सहारनपुर पंचायत को संबोधित करते रालोद के उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी।

सहारनपुर, जेएनएन। किसानों की पंचायत रालोद की ओर से सहारनपुर के नकुड़ में बुलाई गई थी। यहां रालोद के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। जयंत ने कहा कि कानून इतना अच्‍छा है तो फिर क्‍यों भाजपा सरकार इसे 18 महीने के लिए रोक रही है। उन्‍होंने कांग्रेस शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान ही पीएम नरेंद्र मोदी ने एमएसपी पर कानून बनाने की बात कही थी और अब अपने समय में मुकर रहे हैं।

loksabha election banner

जनता की भावनाओं का सम्‍मान नहीं करती सरकार: सहानपुर में पंचायत के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि मुकाबला ऐसी सरकार से है, जिसमें अहंकार आ गया है। यह सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं कर रही है। कहा कि तो लड़ने की आदत है। आज भी इस लोकतंत्र में लड़ना पड़ रहा है। अंग्रेजों ने भूमि अधिग्रहण कानून बनाया था। किसान तब भी विरोध पर सड़क पर आए थे और आज भी किसान सड़कों पर है।

सियासत के फैसले से ही दें जवाब: जयंत चौधरी ने किसानों से कहा कि यह आपकी सड़कें खोद सकते हैं, आप इनकी जड़ें खोद दो। रणसिंघा किसानों ने बजा दिया है। सियासत के फैसले से ही इनको जवाब देना होगा। पुरानी बातें भुलानी होंगी, एकता बनानी होगी। अब भाजपा को वोट देने वालों की आंख खुल रही है।

चौधरी चरण सिंह के नाम से कोई कानून नहीं: जयंत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कानून इतना ही बढ़िया था तो 18 महीने क्यों आगे बढ़ा रहे। 1964 में मंडी की व्यवस्था चौ. चरण सिंह ने बनाई थी। उन्‍होंने यह भी कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम से कोई योजना योगी सरकार नहीं लाई। योगी सरकार किसानों की हितैषी नहीं है।

योगी सरकार नहीं ढोंगी सरकार : उन्‍होंने कहा कि अदाणी और अंबानी को तुष्टिकरण किया जा रहा। यूपी में योगी नहीं यह ढोंगी सरकार है, जो नौजवानों को नौकरी नहीं दे रही है। खिलाड़ी मजबूर होकर दूसरे राज्यों में जा रहे। कहा कि आखिर खेलो इंडिया, क्या खेलें ? इस योजना का अभी तक कोई भी पता नहीं है।

पीएम ने कहा था एमएसपी पर बने कानून: यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 600 करोड़ का गन्‍ना बकाया अकेले सहारनपुर का है। उन्‍होंने कहा कि यही कानून बनाना था तो किसानों से बात होनी चाहिए थी। कांग्रेस सरकार के समय में मोदी सरकार ने खुद कहा था msp पर कानून बने। उन्‍होंने कहा कि मोदी के चेहरे से मुस्कान मिटानी है। यह लड़ाई किसी जाति की नहीं। किसान लड़ना जनता है।

किसानों की जुटी रही भीड़: सहारनपुर पंचायत में किसानों की भारी भीड़ जुटी रही। जयंत के 1 बजे के कार्यक्रम में दो बजे पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन से पंचायत की अनुमति मिलने पर पुलिस बल तैनात की गई थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.