Move to Jagran APP

Meerut Weather: 17 जनवरी सीजन का सबसे लंबा कोहरा और सबसे ठंड दिन रहा

भीषण ठंड और कोहरे से जनजीवन की रफ्तार थमी नजर आई। शनिवार की शाम सात बजे से आरंभ हुआ घना कोहरा रविवार को दोपहर 1200 बजे तक समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद कोहरा धुंध मिस्ट में परिर्वितत हो गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:07 PM (IST)
Meerut Weather: 17 जनवरी सीजन का सबसे लंबा कोहरा और सबसे ठंड दिन रहा
17 जनवरी साल का सबसे ठंडा द‍िन।

मेरठ, [ओम बाजपेयी]। ठंड में मौसम की दोहरी मार जनपदवासियों को पड़ रही है। रविवार को सीजन का सबसे लंबी अवधि का घना कोहरा और साथ ही ज्यादा शीतलहर का प्रकोप भी रहा। रविवार को वर्तमान सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान तापमान 13.1 डिग्री रहा। भीषण ठंड और कोहरे से जनजीवन की रफ्तार थमी नजर आई। शनिवार की शाम सात बजे से आरंभ हुआ घना कोहरा रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद कोहरा धुंध मिस्ट में परिर्वितत हो गया। बिना सूर्य के उदय हुए ही दिन बीत गया। 17 घंटे कि लंबी अवधि के कोहरे के चलते लोगों दिनचर्या प्रभावित नजर आयी। शनिवार को रात में उड़ते हुए घने कोहरे के बीच सड़कों पर वाहनों का गुजरना भयभीत करने वाला ²श्य उपस्थित कर रहा था। रविवार को सुबह कब दिन निकला और दोपहर बीत गई पता ही नहीं लगा। अवकाश का दिन होने के कारण के चलते लोगों ने घरों में ही रहना मुनासिब समझा। मौसम विभाग ने सुबह 7:30 बजे ²श्यता 50 मीटर दर्ज की। जो कि शनिवार की रात 10 मीटर से भी कम थी।

loksabha election banner

पिछले साल कोहरा नहीं इस बार लगी झड़ी

पिछली सर्दी में एक भी दिन कोहरा नहीं पड़ा था। जिसे जलवायु परिवर्तन का प्रभाव मान कर मौसम वैज्ञानिकों ने ङ्क्षचता जाहिर की थी। इस बार जनवरी में सात दिन कोहरा पड़ चुका है। जबकि पूरी जनवरी मेरठ में औसतन 10 दिन कोहरा पड़ता है। दिसंबर माह में 10 दिन कोहरा पड़ा। जबकि दिसंबर में कोहरे का औसत आठ दिन का है। हालांकि जनवरी में कोहरे की सघनता और अवधि दिसंबर के मुकाबले अधिक है।

सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान

धूप न निकलने के कारण तापमान भी चढ़ नहीं पाया। अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया। अधिकतम तापमान से दिन के तापमान का आकलन किया जाता है। यह सामान्य नौ डिग्री कम रहा। रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। लोग ठंड में गर्म कपड़ों के बावजूद ठिठुरते नजर आए । सड़को के किनारे दिन में भी जगह अलाव जलाए लोग तापते रहे। घरों में लोगों ने ब्लोवर और हीटर का सहारा लिया। आगरा में अधिकतम तापमान 12.8 रहा। कुल्लू और मनाली से ठंडा दिन मेरठ और आगरा में रहा। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शाम को कोहरा तो नहीं रहा लेकिन गलन ने लोगों को अंदर तक कंपा दिया।

100 प्रतिशत अधिकतम आर्द्रता

रविवार को 17 घंटे की अवधि का कोहरा रहा जिसमें पांच घंटे दिन के शामिल हैं। कोहरे की सघनता इतनी अधिक थी कि हवा चलने के बावजूद कोहरा नहीं छंटा। रात में कोहरा बादल की तरह उड़ता रहा। रविवार को अधिकतम आ²ता 100 और न्यूनतम 88 प्रतिशत थी। कृषि प्रणाली संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एम शमीम ने बताया कि हवा की रफ्तार काफी धीमी है वहीं वातावरण में आ²ता का प्रतिशत अधिक है। तापमान में भी गिरावट आने से कोहरे का फार्मोशन हुआ है। बताया कि सोमवार को हवा दिशा बदलेगी। जिससे मौमस में सुधार आएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि 18 और 19 को तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

रविवार को जनपदों के अधिकतम तापमान

आगरा 12.8

अलीगढ़ 12.8

मेरठ 13.1

बरेली 15.0

मुजफ्फरनगर 15.6

दिल्ली 15.8

कुल्लू 19.5

मनाली 16

शिमला 16.3

माता वैष्णोदेवी जम्मू 15.9

तीन साल में ये रही तापमान की स्थिति

13.1 डिग्री सबसे कम अधिकतम तापमान है 17 जनवरी 2020 तक

13.8 डिग्री सबसे कम अधिकतम तापमान था वर्ष 2020 जनवरी में

15.1 डिग्री सबसे कम अधिकतम तापमान था वर्ष 2019 जनवरी में

कोहरा की कहानी

10 दिन दिसंबर 2020 में पड़ा है कोहरा

8 दिन औसतन मेरठ में दिसंबर में पड़ता है कोहरा

7 दिन अब तक जनवरी 2021 में पड़ चुका है कोहरा

11 दिन जनवरी में मेरठ में औसतन पड़ता है कोहरा

शून्य दिन पड़ा था वर्ष 2019 दिसंबर और 2020 जनवरी में कोहरा

तीन दिनों में मेरठ में दिन के तापमान में हुई गिरावट

15 जनवरी 19.2

16 जनवरी 16.0

17 जनवरी 13.1

नोट : आंकड़े मौसम विभाग से लिए गए हैं

एक नजर इस पर भी

-12 बजे दोपहर तक रहा रविवार को कोहरा

-17 घंटे की लंबी अवधि के कोहरे ने लोगों दिनचर्या प्रभावित की

-09 डिग्री अधिकतम तापमान सामान्य से गिरा

- आगरा और अलीगढ़ के बाद प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मेरठ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.