Move to Jagran APP

शान ने मनाई कान्हा की छठी

मेरठ: भगवान कृष्ण के छठी के पर्व पर शनिवार को जगह जगह धूमधाम से मनाया गया। कैंट छो

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 02:26 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 02:26 AM (IST)
शान ने मनाई कान्हा की छठी
शान ने मनाई कान्हा की छठी

मेरठ: भगवान कृष्ण के छठी के पर्व पर शनिवार को जगह जगह धूमधाम से मनाया गया।

loksabha election banner

कैंट छोटा बाजार पंचायती मंदिर से सनातन धर्म युवक सभा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे गणपति का डोला था। कान्हा, भगवान शंकर और देवी पार्वती, वैष्णोदेवी गुफा आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, सुनील वाधवा, पुरुषोत्तम दास रस्तोगी, रामअवतार बंसल, नरेंद्र गुप्ता, विजय रस्तोगी, पवन कुमार सिंघल, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।

दिल्ली रोड स्थित पूर्वा महावीर में ¨हदू युवा वाहिनी द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ। भगवान श्री कृष्ण के छठी उत्सव पर संगठन के महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आरंभ किया। सुमित अग्रवाल, हिमांशु कौशिक, प्रदीप यादव, पवन, कुलदीप वर्मा, हेमंत लोधी, अनिल कुमार, सोनू यादव, सुधीर सिशौदिया, कुक्कू खन्ना, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो 920

मेरठ : इनरव्हील क्लब ऑफ मेरठ शान की ओर से शनिवार को होटल 56 एवेन्यू में धूमधाम से कृष्ण भगवान की छठी मनाई गई। इस दौरान जन्माष्टमी थीम पर सजावट की गई और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इस के अलावा महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस पर आतंकवाद के खिलाफ लघु नाटिका का मंचन भी किया, और सभ्य समाज में आतंकवाद को कोई स्थान नहीं है। इस बात का संदेश भी दिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सरोज मित्तल, अंजलि, नीतू, अलका, सीमा, ममता और शिखा भी उपस्थित रही।

स्वतंत्रता दिवस के साथ मनाया जन्माष्टमी पर्व

फोटो: 604

मेरठ: एटूजेड कालोनी में संस्कृति क्लब की ओर से धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व और स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान कृष्ण की झांकियों के माध्यम से कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के तरानो पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही जन्माष्टमी का महत्व भी बताया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने जन्माष्टमी थीम पर तंबोला भी खेला।

कृष्ण लीला का वर्णन कर मनाई जन्माष्टमी

मेरठ: भारत विकास परिषद शास्त्री नगर मेरठ विकास रतन शाखा की ओर से शनिवार को इस्माईल पीजी कालेज में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान जहां मंच पर कृष्ण की बाल लीलाओं को वर्णन किया गया। वहीं झूले और मुकुट प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के इस माह जन्म लेने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. मुकेश चंद बंसल, करूणेश हालन, वित्त सचिव डा. राजेंद्र गुप्ता और महिला संयोजक नीलम शर्मा भी उपस्थित रही।

संस्कृति क्लब ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

19एमआरटी पीवीएल-605, 606

मोदीपुरम : हाइवे स्थित एटूजेड कालोनी में संस्कृति क्लब ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। क्लब की महिला सदस्य तिरंगे के रंग की ड्रेस में थीं, वहीं कुछ महिलाए श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजधज कर आई थीं। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की छठी उत्सव भी मनाया गया। मीना, निर्मल, सुमन, सुधा, कमलेश, आशा, विमलेश व अंजू ने कृष्ण के भजन व वैशाली, प्रतिभा, अल्पना व शशि आदि ने देशभक्ति गीत सुनाकर सभी की तालियां बटोंरी। मोनिका, अभिलाषा, रोली, चारू, छवि, दीपाली, चंद्रप्रभा, अरूणा, सालेहा, आभा, कुलजीत व नमिता आदि ने नाटक और नृत्य प्रस्तुत किए। ऊषा व रेनू ने भगवान ठाकुरजी की छठी का पूजन कर भगवान को भोग लगाया। बाद में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.