जैन ध्वजा फहराकर किया पर्यूषण महापर्व का स्वागत
जैन समाज ने शनिवार से प्रारंभ हो रहे पर्यूषण महापर्व का स्वागत शुक्रवार को सुबह एक साथ ध्वजा फहराकर और ण्मोकार मंत्र का जाप कर किया।
जेएनएन, मेरठ। जैन समाज ने शनिवार से प्रारंभ हो रहे पर्यूषण महापर्व का स्वागत शुक्रवार को सुबह एक साथ ध्वजा फहराकर और ण्मोकार मंत्र का जाप कर किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों ने घर के द्वार पर वंदनवार सजाया और छतों पर जैन ध्वज लहराया।
जैन नगर, पंजाबीपुरा, कमलानगर, ठठेरवाड़ा, ईश्वरपुरी, ब्रह्मपुरी, शारदा रोड, शास्त्रीनगर, गंगानगर में घरों की छत पर जैन ध्वज लहराता नजर आया। लोगों ने घरों में जय जिनेंद्र की पट्टिका भी लगा रखी थी। श्वेतांबर स्थानक और मूíतपूजक के अठाई पर्व 15 अगस्त से आरंभ हो रहे हैं। इसके बाद 22 अगस्त से एक सितंबर तक दशलाक्षण पर्व चलेंगे।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने समस्त जैन समाज से पर्यूषण पर्व के स्वागत समारोह के अवसर पर सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक धाíमक क्रियाकलापों में भाग लेने की अपील की थी। इसके चलते लोगों ने ण्मोकार मंत्र का उच्चारण किया, गाय को आहार दिया और पक्षियों को दाने डाले। महिलाओं व बच्चों ने भी घरों में सामूहिक रूप से मंत्र जाप किया।
नियम पालन करने वालों
को दिया जाएगा पुरस्कार
भारतीय जैन मिलन की ओर से पर्यूषण पर्व पर, जो श्रद्धालु नियम पूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए आठ से 17 वर्ष और 18 से 38 वर्ष आयु के लोगों के दो वर्ग बनाए गए हैं। युवाओं को धाíमक क्रियाकलापों के प्रति जागरूक करने के लिए दो एलइडी और 11 अन्य इनाम दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया
जेएनएन, मेरठ। हिदू जागरण मंच के तत्वावधान में नालंदा कालोनी स्थित विश्वकर्मा पार्क में भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्प अíपत कर अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने बताया प्रतिवर्ष 14 अगस्त को मंच की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते हैं। संपूर्ण भारत वर्ष में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह प्रजापति, दीपक शर्मा, देवेंद्र शर्मा एडवोकेट, विमल शर्मा, सचिन उपाध्याय, विमल चौधरी, नवनीत चौहान, सतीश भारद्वाज, राजू पंडित, सुरेश शर्मा, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।