Move to Jagran APP

ताकत की झलक दिखाने को जरूरी था सर्जिकल स्ट्राइक: पूर्व सेना प्रमुख

पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह का कहना है कि सैन्य बल के तौर पर भारत उभरती हुई ताकत है। पड़ोसी देशों में विशेष तौर पर चीन को यह दिखाना अति आवश्यक था। इसीलिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया और उसे दुनिया को बताया भी गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Dec 2018 08:00 AM (IST)
ताकत की झलक दिखाने को जरूरी था सर्जिकल स्ट्राइक: पूर्व सेना प्रमुख
ताकत की झलक दिखाने को जरूरी था सर्जिकल स्ट्राइक: पूर्व सेना प्रमुख

मेरठ । पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह का कहना है कि सैन्य बल के तौर पर भारत उभरती हुई ताकत है। पड़ोसी देशों में विशेष तौर पर चीन को यह दिखाना अति आवश्यक था। इसीलिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशनों को अंजाम दिया गया और उसे दुनिया को बताया भी गया। जेसोर दिवस पर पाइन डिव के समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे जेजे सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और म्यांमार में हुए ऑपरेशनों के बाद दुनिया में भारत की इज्जत बढ़ी है। अब तक पाकिस्तान मार खाकर भी छिपाता रहा है। कारगिल के युद्ध में भी पहले उन्होंने झूठ बोला और जब सच उजागर हुआ तो जुबान बंद हो गई। उनके झूठ को दुनिया को बताना जरूरी था, इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक को उजागर किया गया।

loksabha election banner

62 में चीन तैयार था, अब हम अधिक तैयार हैं

डोकलम में आमने-सामने आई भारत चीन सेना में युद्ध जैसी स्थिति बनने पर रि. जनरल जेजे सिंह ने कहा कि डोकलम में युद्ध की कोई तैयारी ही नहीं थी। चीन भी लड़ने के लिए तैयार नहीं था। उसने सोचा भी नहीं था कि भारतीय सेना इस तरह मौके पर डटी रहेगी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अब हम उनसे अधिक तैयार थे और यह बात चीन सेना को मालूम थी। उन्होंने कहा कि कूटनीति तभी काम करती है जब डंडा अच्छा हो यानि सैन्य बल मजबूत और तैयार हो। वर्ष 1962 के युद्ध में हमारा सैन्य बल तैयार नहीं था। लेकिन चीन कूटनीति के तौर पर भाईचारा दिखाता रहा और अचानक पूरी तैयारी से युद्ध में उतर गया।

..तो स्वत: नष्ट हो जाएगा पाकिस्तान

पाकिस्तान की बुनियाद देश और दुनिया में झूठ पर टिकी है। वह अपने नागरिकों को भी अंधेरे में रखते हैं। अगर पाकिस्तान इसी रास्ते चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब वह इम्प्लोजन यानी अंत:स्फोट से नष्ट हो जाएगा। अब पाकिस्तान हम पर हमले की सोच भी नहीं सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.