Move to Jagran APP

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- समस्याओं से निजात को पृथक प्रदेश का निर्माण जरूरी Saharanpur News

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के विकास के लिए पृथक प्रदेश का निर्माण जरूरी है। प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने से ही बढ़ती समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:31 PM (IST)
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- समस्याओं से निजात को पृथक प्रदेश का निर्माण जरूरी Saharanpur News
देवबंद में हुई पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में हुई पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी के विकास के लिए पृथक प्रदेश का निर्माण जरूरी है। उत्‍तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने से ही बढ़ती समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

loksabha election banner

रविवार को सहकारी गन्ना समिति में हुई बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्‍य है। यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय कम हो रही है, जबकि छोटे राज्य हरियाणा व उत्तराखंड में यह उत्तर प्रदेश से बहूत अधिक है। जिस दिन पृथक पश्चिम प्रदेश बनेगा, उस दिन यहां की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश ही नहीं दुनिया में सर्वाधिक होगी। कहा कि पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों और बुद्धिजीवी वर्ग को एकजुट होकर पृथक पश्चिम प्रदेश के निर्माण के संघर्ष करना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद असद कासमी, प्रदेश सचिव विनोद सैनी, डा. पहल सिंह, गुलविंदर सिंह बंटी, डा. अरशद, बदर आलम, कैसर आलम, हाजी सुलेमान, अरविंद चौधरी, हरपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रियासत पहलवान, रविंद्र प्रधान, सुधीर चौधरी, यशपाल त्यागी, नीरज सैनी और सुभाष त्यागी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.