Move to Jagran APP

मास्क लगाएं, अपनों को बचाएं

कोरोना काल में सुरक्षित यातायात सप्ताह के अंतर्गत रविवार को मेरठ पुलिस और दैनिक जागरण ने शारदा रोड चौराहा स्थित ब्रह्मापुरी चौकी पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:37 PM (IST)
मास्क लगाएं, अपनों को बचाएं
मास्क लगाएं, अपनों को बचाएं

मेरठ, जेएनएन। कोरोना काल में सुरक्षित यातायात सप्ताह के अंतर्गत रविवार को मेरठ पुलिस और दैनिक जागरण ने शारदा रोड चौराहा स्थित ब्रह्मापुरी चौकी पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को 'कोरोना को भगाना है, मास्क जरूर लगाना है' का संदेश दिया गया। साथ ही तमाम लोगों को मास्क का वितरण भी किया गया।

loksabha election banner

ब्रह्मापुरी थाने के इंस्पेक्टर-क्राइम जितेंद्र कुमार सक्सेना ने अभियान के दौरान वाहन चालक और राहगीरों को मास्क दिए। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के आए लोगों को समझाते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही महिलाओं को समझाते हुए कहा कि खुद मास्क लगाकर अपने को बचाएं और अपनों को भी मास्क लगाने के प्रति समझाएं।

मास्क के साथ मिली सलाह : अभियान के दौरान मौके पर आए तमाम लोग मास्क लगाने के प्रति लापरवाह दिखे। किसी के जेब में मास्क पड़ा था, तो कोई गंदा मास्क ही लगाए हुए था। पुलिस ने लोगों को मास्क दिया और गंदा मास्क न लगाने की सलाह भी दी। मास्क लगाना जितना जरूरी है। उतना ही जरूरी है। साफ सुथरा मास्क लगाना।

बरतनी होगी सावधानी : अधिकांश लोगों को मास्क न लगाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना देने, एक मास्क को कितनी बार लगाना चाहिए आदि की जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को मास्क का प्रयोग करने का सही तरीका और कौन से मास्क को कितनी बार लगाया जा सकता है, इसकी जानकारी भी दी।

हाथ धोने की अपील की : पहल एक प्रयास संस्था की ओर से रविवार को कोरोना काल में सुरक्षा नियमों पर ध्यान देते हुए तेज गढ़ी चौराहे करोना से बचाव और ट्रैफिक नियमों का पालन के लिए अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को शारीरिक दूरी, मास्क पहनना और बार-बार हाथ धोने की अपील की गई। इस दौरान राजीव अग्रवाल, शिवाशु सिंह और प्रिया चौधरी भी उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.